सैफ अली खान हमला मामला: डेढ़ साल बाद आरोपी शरीफुल पर आरोप तय, जानें पूरा सच
क्या है खबर?
जनवरी 2025 में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले ने सभी को चौंका दिया था। चाकूबाजी की घटना के डेढ़ साल बाद मुंबई के सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी शरीफुल फकीर पर औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ ही इस केस में कोर्ट की सुनवाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। मामले से जुड़ी और क्या कुछ जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।
निर्देशा
बांग्लादेशी आरोपी को चार्जशीट देने का निर्देश
फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल फकीर फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रहा था।
उस पर सैफ के बांद्रा स्थित घर में बाथरूम के रास्ते घुसने और चोरी की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप है।
कोर्ट में शरीफुल ने बताया कि उसे अभी तक चार्जशीट और केस से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस पर सेशन कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को तुरंत आरोपी को सभी जरूरी कागजात सौंपने का सख्त निर्देश दिया है।
हमला
सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे में घुसा था हमलावर
पुलिस के अनुसार, आरोपी शरीफुल अनजाने में चोरी की नीयत से सैफ के बांद्रा स्थित घर में बाथरूम के जरिए घुसा। उसने सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में नर्स पर चाकू से हमला कर 1 करोड़ मांगे।
शोर सुनकर आए सैफ ने जब बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी चाकू चला दिया। हमले में घायल सैफ की लीलावती अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी थी, वहीं वारदात के बाद भागा आरोपी बाद में पकड़ा गया।
दलील
आरोपी की गिरफ्तारी गैरकानूनी', जमानत याचिका पर सुनवाई बाकी
अस्पताल में 5 दिन भर्ती रहने के बाद सैफ को छुट्टी मिल गई थी, वहीं वारदात के बाद भागा आरोपी 19 जनवरी को गिरफ्तार हुआ था।
अब आरोपी शरीफुल के वकीलों ने दावा किया है कि पुलिस ने हिरासत में लेने से पहले उसे गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई थी, जिससे उसकी गिरफ्तारी गैरकानूनी हो जाती है। आरोपी की जमानत याचिका पर अभी सेशन कोर्ट में सुनवाई होनी बाकी है।
आगामी फिल्म
इस फिल्म में नजर आएंगे सैफ
काम के मोर्च पर बात करें तो सैफ अली खान फिलहाल अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर एक शानदार थ्रिलर फिल्म है।
इस फिल्म में सैफ एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इसी साल 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।