NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला
    अगली खबर
    अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

    अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 04, 2019
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पैदा हुए नेतृत्व संकट से कांग्रेस अभी तक बाहर नहीं निकल पाई है।

    पार्टी को समझ नहीं आ रहा कि वह किस तरफ जाए। अब पार्टी में अध्यक्ष पद खाली होने को लेकर आवाज भी उठने लगी है।

    इस सब के बीच अब खबर आई है कि अगले शनिवार यानि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक होगी।

    इसमें अध्यक्ष पद पर कुछ महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।

    ट्वीट

    पार्टी महासचिव वेणुगोपाल ने दी जानकारी

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "AICC (कांग्रेस मुख्यालय) पर शनिवार 10 अगस्त को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की अगली बैठक करने का फैसला लिया गया है।"

    वेणुगोपाल ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी में उठते तमाम विचारों को शांत करने के लिए अध्यक्ष पद पर कोई ठोस फैसला किया जा सकता है।

    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति

    क्या है CWC?

    CWC कांग्रेस के 54 शीर्ष नेताओं का समूह है।

    इसकी आखिरी बैठक 23 मई को लोकसभा चुनाव के 2 दिन बाद 25 मई को हुई थी, जिसमें राहुल गांधी ने हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

    हालांकि CWC ने सर्वसम्मति ने उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया।

    लेकिन राहुल इस्तीफे की जिद पर अड़े रहे और आखिरकार 3 जुलाई को ट्विटर पर 4 पेज का बयान जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया।

    उठते सवाल

    थरूर ने कहा था, अध्यक्ष पद खाली होने से हो रहा नुकसान

    राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में नेतृत्व का संकट पैदा हुआ।

    इस बीच कर्नाटक में उसकी गठबंधन की सरकार गिर गई और गोवा में उसके 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

    ये देखते हुए पार्टी सांसद शशि थरूर ने पार्टी से जल्द से जल्द नए अध्यक्ष पर फैसला लेने की अपील करते हुए कहा कि इन नेतृत्व संकट से पार्टी को बेहद नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने चुनाव के जरिए अगला अध्यक्ष बनाने की वकालत की।

    नया अध्यक्ष

    कई नेताओं ने की प्रियंका गांधी के नाम की सिफारिश

    इस बीच पिछले 2 महीने में कई बार अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी का नाम भी उछला।

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें पार्टी को नेतृत्व करने के काबिल बताया।

    थरूर ने भी कहा कि प्रियंका में पार्टी का नेतृत्व करने के सारे गुण मौजूद हैं।

    हालांकि उन्होंने साफ किया कि अध्यक्ष पद पर उनका चुनाव होना चाहिए, चयन नहीं और उम्मीद जताई कि अध्यक्ष पद के चुनाव में वह हिस्सा लेंगी।

    इनकार

    प्रियंका ने कहा, मुझे इस सब में मत खींचों

    हालांकि पिछले दिनों हुई एक बैठक में प्रियंका गांधी ने पार्टी को साफ संकेत दे दिया कि उनकी अगला अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं है।

    जब बैठक में एक नेता ने नेतृत्व के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया तो प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस सब में न खींचें।

    उनका यह रुख राहुल के उस रुख से मेल खाता है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    अमरिंदर सिंह
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शशि थरूर

    सऊदी अरब में भारतीय इंजीनियर को 10 साल की कैद, पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी का आरोप ट्विटर
    सुनंदा पुष्कर केस: बढ़ सकती हैं शशि थरुर की मुश्किलें, 21 फरवरी से होगी सुनवाई सुब्रमण्यम स्वामी
    पूजा करते समय मंदिर में गिरे शशि थरूर, माथे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती केरल
    कांग्रेस की चाल हो सकती है भाजपा की जीत वाला इमरान खान का बयान- निर्मला सीतारमण पाकिस्तान समाचार

    अमरिंदर सिंह

    थोड़ी देर में भारत लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, कागजी कार्रवाई में हो रही देरी भारत की खबरें
    पंजाब: केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द करने पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या पंजाब
    सऊदी अरब में दो पंजाबियों के सिर कलम किए गए, अमरिंदर सिंह बोले- अमानवीय और बर्बर पंजाब
    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब

    राहुल गांधी

    कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनीं सोनिया, राहुल बोले- 52 कांग्रेसी सांसद भाजपा के लिए काफी भारतीय जनता पार्टी
    राजस्थान कांग्रेस में खींचतान बढ़ी, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग राजस्थान
    कांग्रेस के लिए एक और मुसीबत, तेलंगाना में 18 में से 12 विधायक TRS में शामिल तेलंगाना
    पूर्व ओलंपियन ने कहा- राहुल की जगह मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ, बदल दूंगा पार्टी की काया मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक: कुमारस्वामी की कुर्सी बचेगी या गिरेगी सरकार? शुक्रवार को हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    कर्नाटक सरकार गिरेगी या बचेगी? विधानसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक का नाटकः सोमवार तक सदन स्थगित, राज्यपाल की दूसरी डेडलाइन भी खत्म कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025