कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार समझौते पर उठाया सवाल, कहा- युद्धविराम की तरह इसमें भी ट्रंप आगे
क्या है खबर?
कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सबसे पहले इसकी घोषणा पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया कि युद्धविराम की तरह व्यापार समझौते की घोषणा भी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से की गई और ये बताया गया कि 'मोदी की रिक्वेस्ट' पर डील की जा रही है। कांग्रेस ने 4 बिंदुओं को उठाते हुए समझौते की जानकारी मांगी है।
मांग
भारतीय उद्योग को होगा नुकसान- कांग्रेस
कांग्रेस ने लिखा, 'ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर 0 प्रतिशत तक घटाएगा, मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया, इससे भारतीय उद्योग का जबरदस्त नुकसान होगा। यहां के व्यापारी, किसान, सबका साथ छोड़ दिया। कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आखिर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया? किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?'
बयान
क्या रूस का साथ छोड़ देगी सरकार- कांग्रेस
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि ट्रंप ने ये भी कहा है कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे, क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है? कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने की बात भी कही है, अगर ऐसा है तो 'मेक इन इंडिया' का क्या हुआ? पार्टी ने ट्रेड डील की जानकारी देश और संसद से साझा करने की मांग की है।
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस का विरोध
सीजफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई. ये बताया गया कि 'मोदी की रिक्वेस्ट' पर ट्रेड डील की जा रही है.
— Congress (@INCIndia) February 3, 2026
• ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर 0% तक घटाएगा. मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया. इससे भारतीय इंडस्ट्री का…