Page Loader
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राहुल-सोनिया का नाम शामिल

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राहुल-सोनिया का नाम शामिल

Mar 08, 2019
09:51 am

क्या है खबर?

कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी समेत कुल 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन लिस्ट आने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

कांग्रेस के उम्मीदवार

तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल

राहुल और सोनिया गांधी के अलावा इस लिस्ट में पूर्व मंत्रियों सलमान खुर्शीद, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह का नाम शामिल है। ये तीनों क्रमशः फर्रुखाबाद, धौराहरा और कुशीनगर से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भरत सिंह सोलंकी को आणंद से, राजू परमार को अहमदाबाद वेस्ट, प्रशांत पटेल को वडोदरा और रंजीत मोहनसिंह रथवा को छोटा उदयपुर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जानकारी

उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे ये उम्मीदवार

कांग्रेस ने सोनिया और राहुल के अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, उन्नाव से श्रीमती अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन(एससी) बृज लाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री को उम्मीदवार बनाया है।

गठबंधन

गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी। कहा जा रहा था कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने को तैयार है। सपा-बसपा कांग्रेस को 10-12 सीटें देने को तैयार हैं, लेकिन ये महज अटकलें ही साबित हुई। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी कर जता दिया है कि वो उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनावी मैदान में हुंकार भरेगी।

जानकारी

जल्द हो सकता है चुनावों की तारीखों का ऐलान

लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान अगले हफ्ते संभव है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 5 मार्च को कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।