Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया
राजनीति

कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया

कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया
लेखन मुकुल तोमर
Jun 02, 2022, 03:50 pm 3 मिनट में पढ़ें
कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया
कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया (तस्वीर- www.sajjanvermainc.in)

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के एक बयान पर राज्य में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। बुधवार को सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना ने देश का बंटवारा करके अक्ल का काम किया। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा होने के कारण भारत में खड़े होने की जगह बनी और अगर बंटवारा नहीं होता तो यहां मुस्लिम अधिक संख्या में होते।

विवादित बयान
क्या बोले सज्जन सिंह?

मीडिया से बात करते हुए सज्जन सिंह ने कहा, "26 जनवरी के भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश के जो दो टुकड़े हुए उसके दोषी पंडित जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना हैं... ये तो धन्यवाद करे देश कि नेहरू और जिन्ना ने अक्ल से दो टुकड़े किए।" उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान जाने और हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने का मौका दिया गया, जो अक्ल का काम है और आज उन्हें ही दोष दिया जा रहा है।

बयान
अगर जिन्ना ने दो टुकड़े नहीं किए होते तो खड़े होने की जगह नहीं मिलती- सिंह

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और मोदी कहते हैं कि उन्हें अखंड भारत बनाना है, लेकिन अगर जिन्ना ने देश के टुकड़े नहीं किए होते तो भागवत जी और मोदी जी को खड़े रहने की जगह भी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोग सोचते हैं कि देश के दो टुकड़े हुए, लेकिन जब सारे मुसलमान हिंदुस्तान से चले गए तब खड़े होने की जगह पैदा हुई।

जिन्ना की तारीफ
सिंह ने जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी

भाजपा पर निशाना साधते हुए सिंह ने पूछा कि क्या जिन्ना स्वतंत्रतता सेनानी नहीं थे और क्या किसी के मुस्लिम होने पर स्वतंत्रतता सेनानी की परिभाषा बदल जाती है। उन्होंने कहा, "क्या किसी के मुस्लिम होने से स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा बदल जाती है? भाजपा यही सिखा रही है? जिन्ना एक स्वतंत्रता सेनानी थे और ये याद रखा जाना चाहिए।" सिंह ने कहा कि जिन्ना ने देश तोड़ा नहीं बल्कि भला किया।

प्रतिक्रिया
भाजपा ने साधा कांग्रेस और सिंह पर निशाना

मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने इस बयान के लिए कांग्रेस और सिंह पर निशाना साधा है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने देश के बंटवारे के लिए नेहरू और जिन्ना की साजिश को मान लिया है और जवाहरलाल नेहरू लाखों लोगों के नरसंहार के दोषी हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चिंतन शिविर से कांग्रेस नेताओं को जिन्ना की तारीफ करने के निर्देश मिले हैं।

अन्य बयान
पहले भी जिन्ना पर विवादित बयान दे चुके हैं सज्जन सिंह

बता दें कि सज्जन सिंह ने कुछ दिन पहले भी जिन्ना पर विवादित बयान दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनका नाम महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे महापुरुषों के साथ लिया था। यही नहीं उन्होंने जिन्ना को 'जिन्ना साहब' कहकर भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि RSS का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा और अब उसकी सरकार आजादी का अमृत महोत्सव बना रही है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश
कांग्रेस समाचार
विवादित बयान
ताज़ा खबरें
भारत को अंतरिक्ष से मिली आजादी के 75 साल की बधाई, ISS ने शेयर किया वीडियो
भारत को अंतरिक्ष से मिली आजादी के 75 साल की बधाई, ISS ने शेयर किया वीडियो टेक्नोलॉजी
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
नए दोस्त बनाने और बात करने के लिए टॉप-5 फ्री मोबाइल ऐप्स
नए दोस्त बनाने और बात करने के लिए टॉप-5 फ्री मोबाइल ऐप्स टेक्नोलॉजी
पंजाब में लंपी वायरस के कारण 2,100 पशुओं की मौत, 60,000 से अधिक बीमार
पंजाब में लंपी वायरस के कारण 2,100 पशुओं की मौत, 60,000 से अधिक बीमार देश
क्या आपको व्हाट्सऐप पर मिला बिजली बिल भरने का मेसेज? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्या आपको व्हाट्सऐप पर मिला बिजली बिल भरने का मेसेज? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट टेक्नोलॉजी
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा देश
MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
मध्य प्रदेश: इंटरनेट से सीखा कर्ज चुकाने का तरीका, बीमा कराकर करवाई पत्नी की हत्या
मध्य प्रदेश: इंटरनेट से सीखा कर्ज चुकाने का तरीका, बीमा कराकर करवाई पत्नी की हत्या देश
और खबरें
कांग्रेस समाचार
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी राजनीति
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान राजनीति
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राजनीति
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
और खबरें
विवादित बयान
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी मनोरंजन
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले देश
महिलाओं पर टिप्पणी कर विवादों में फंसे मुकेश खन्ना, लोगों ने किया ट्रोल
महिलाओं पर टिप्पणी कर विवादों में फंसे मुकेश खन्ना, लोगों ने किया ट्रोल मनोरंजन
अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी?
अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022