NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा
    राजनीति

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 14, 2019, 12:45 pm 0 मिनट में पढ़ें
    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर अपने इस्तीफे की कॉपी ट्वीट की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 10 जून को अपना इस्तीफा भेजा था। बता दें, लगभग एक महीने पहले अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था।

    पदभार नहीं संभाल रहे थे सिद्धू

    अमरिंदर ने सिद्धू के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनसे विभाग वापस लिए थे। वहीं सिद्धू ने कहा कि उन्हें निशाना बनाया गया है। 6 जून को सिद्धू को नया मंत्रालय सौंपा गया था, लेकिन महीना बीत जाने पर भी उन्होंने पदभार नहीं संभाला था।

    यहां देखिये सिद्धू का इस्तीफा

    Congress leader Navjot Singh Sidhu tweets copy of his resignation letter, states, "My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019." pic.twitter.com/ZImtxPrsXj

    — ANI (@ANI) July 14, 2019

    कैप्टन और सिद्धू के बीच लंबे समय से विवाद

    सिद्धू और कैप्टन के बीच लोकसभा चुनावों के पहले से मनमुटाव चल रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर भी दोनों के बीच तनातनी रही थी। वहीं सिद्धू ने कैप्टन के नेतृत्व को नजरअंदाज करते हुए कहा था कि उनके नेता राहुल गांधी है। दोनों नेताओं के बीच विवाद की आंच कांग्रेस हाईकमान तक भी पहुंची थी। सिद्धू ने इसे लेकर राहुल से भी मुलाकात की थी, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला।

    भाजपा ने सिद्धू को बताया था सरकारी खजाने पर बोझ

    भाजपा नेता तरुण चुघ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि महीने पहले हुए मंत्रीमंडल फेरबदल के बाद राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। सिद्धू द्वारा एक महीने से अपना पदभार नहीं संभालने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिद्धू पर कार्रवाई की मांग वाले इस पत्र में लिखा गया है कि वो सरकारी खजाने पर बोझ बन गए हैं और खुलेआम मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से मना कर रहे हैं।

    पहले से लगाए जा रहे थे इस्तीफे के कयास

    मंत्रालय बदले जाने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे देने के कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा था कि सिद्धू अब सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि, उनके कैबिनेट सहयोगियों ने कहा था कि सिद्धू जल्द ही पदभार संभालेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    राहुल गांधी
    नवजोत सिंह सिद्धू

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा को टेनिस करियर के आखिर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में मिली हार सानिया मिर्जा
    एयरटेल ने पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान, मिलेगा 60GB तक डाटा और बहुत कुछ भारती एयरटेल
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्नू कपूर
    क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की मंगेतर मेहा के साथ शादी, सामने आई तस्वीरें अक्षर पटेल

    पंजाब

    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी
    रविवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जारी हो सकता है नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम दिल्ली

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी- सच बाहर आ ही जाता है नरेंद्र मोदी
    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं दिग्विजय सिंह
    राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब भारत जोड़ो यात्रा

    नवजोत सिंह सिद्धू

    चंदन प्रभाकर से कृष्णा अभिषेक तक, 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ चुके हैं ये कलाकार सुनील ग्रोवर
    पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी पंजाब
    स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग पटियाला
    पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास? पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023