LOADING...
कांग्रेस का आरोप, मोहन यादव के सलाहकार को 500 करोड़ की जमीन एक रुपये में मिली
कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर नया आरोप लगाया

कांग्रेस का आरोप, मोहन यादव के सलाहकार को 500 करोड़ की जमीन एक रुपये में मिली

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2026
06:13 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के जमीन खरीद को लेकर हुए खुलासे के बाद कांग्रेस ने बुधवार को नई जानकारी सामने रखी है। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र पटवारी उर्फ जीतू ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई है, जिसके ट्रस्टी रामजी नाम के व्यक्ति हैं। पटवारी ने बताया कि रामजी मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार हैं।

खुलासा

पटवारी ने मुख्यमंत्री यादव से पूछे सवाल

पटवारी ने मुख्यमंत्री यादव से सवाल पूछा है कि आखिर 500 करोड़ रुपये की जमीन एक रुपये में क्यों दी गई है, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस में छपी उनसे जुड़ी खबर पर उनका बयान आना चाहिए और अगर खबर झूठी है तो FIR होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार की ओर से खरीदी गई जमीन का पूरा विवरण जनता के सामने रखने की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते जीतू पटवारी

Advertisement

घटना

क्या है मोहन यादव से जुड़ा विवाद?

मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस ने पहले पन्ने पर एक खबर प्रकाशित की है, जिसमें मुख्यमंत्री यादव के परिवार पर उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन में अधिक जमीन खरीदने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार और परिवार की रियल एस्टेट कंपनियों ने 137 भूखंड खरीदे हैं, जो 168 एकड़ जमीन पर फैला है और इसकी कीमत 45 करोड़ रुपये है। इनमें अधिकांश भूखंड नई सड़क परियोजनाओं के पास और उज्जैन मास्टरप्लान-2035 के तहत शामिल क्षेत्रों में है।

Advertisement