Loading...
CJP की पार्टियों से परिसीमन के खिलाफ खड़े होने की अपील, कहा- युवा माफ नहीं करेंगे
CJP ने परिसीमन विधेयक का विरोध किया है (फाइल तस्वीर)

CJP की पार्टियों से परिसीमन के खिलाफ खड़े होने की अपील, कहा- युवा माफ नहीं करेंगे

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सभी विपक्षी पार्टियों से केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ खड़े होने की अपील की है। ​​पार्टी ने आरोप लगाया कि इस कदम का मकसद भाजपा की सत्ता पर पकड़ मजबूत करना है। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि अगर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी तो युवा पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी सांसदों की संख्या बढ़ने से जुड़े खर्च पर विरोध जताया है।

दिपके का बयान

दिपके बोले- हर साल 374 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे

दिपके ने कहा, 'सरकार हर साल मंत्रिपरिषद (अभी 68 सदस्य) पर करदाताओं के 620 करोड़ रुपये खर्च करती है। औसतन, हर साल एक मंत्री पर 9.1 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। परिसीमन के बाद मंत्रियों की संख्या 81 से बढ़कर 122 हो सकती है। इसके लिए सरकार को हर साल 374 करोड़ रुपये और खर्च करने पड़ सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि और ज्यादा नेता करदाताओं के पैसे पर पलेंगे, जबकि आम जनता को कुछ भी नहीं मिलेगा।'

सौरव का बयान

सौरव ने कहा, "हम परिसीमन का सख्त विरोध करते हैं। 

सौरव ने कहा, "हम परिसीमन का सख्त विरोध करते हैं। वोट चोरी से मन नहीं भरा तो सरकार सीट चोरी पर आ गई है। सबसे बड़ा खतरा जो मंडरा रहा है वो है जेरिमेंडरिंग। परिसीमन की आड़ में ये एक संसदीय क्षेत्र की सीमा का काम परिसीमन आयोग को सौंप देगी, जो यही सरकार चुनेगी। संसदीय सीमाओं को इस तरह से बनाया जाएगा, जिससे एक ही पार्टी को फायदा होगा वो है भाजपा।"

ADVERTISEMENT