Loading...
कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ी जीत, नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द
कलकत्ता हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द की

कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ी जीत, नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। उसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने सुनाया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वे 10 दिनों के अंदर तय करें कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता कौन होगा। यह फैसला निराश ममता बनर्जी के लिए बड़ी जीत बताई जा रही है।

फैसला

कोर्ट ने TMC के मुख्य व्हीप की नियुक्ति भी रद्द की

कोर्ट ने न केवल नेता प्रतिपक्ष बल्कि बागी गुट के नेतृत्व वाली TMC के मुख्य सचेतक (व्हिप) के अखरुज्जमां की नियुक्ति भी रद्द की है।

कोर्ट का यह निर्देश ममता बनर्जी के गुट के नेता सोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विरोधी डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (DTMC) गुट के नेता ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के स्पीकर के फैसले को चुनौती दी थी।

कोर्ट ने स्पीकर को सही आदेश पारित करने को कहा है।

सुनवाई

ममता बनर्जी ने सोभनदेब को बनाया था नेता प्रतिपक्ष

ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद सोभनदेब चटोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन ऋतब्रता ने बगावत कर दी।

उन्होंने अलग गुट बनाकर स्पीकर के सामने नेता प्रतिपक्ष होने का दावा किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

शुक्रवार को आया फैसला सुप्रीम कोर्ट के हाई कोर्ट को मामला तेजी से निपटाने के निर्देश देने के बाद हुआ है।

इससे पहले, हाई कोर्ट की पीठ ने ऋतब्रता को फैसला होने तक अंतरिम नेता प्रतिपक्ष बने रहने को कहा था।

ADVERTISEMENT