NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    देश

    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 21, 2022, 04:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
    कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

    कर्नाटक के शिवमोगा शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। संगठन के सदस्यों ने आज शहर में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किया और कुछ जगहों पर पथराव भी किया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस के आंसू गैस के गोले छोड़ने की खबर भी है। ये पूरा विवाद क्या है और इसमें अब तक क्या-क्या हुआ, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    रविवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या से शुरू हुआ विवाद

    विवाद की शुरूआत शिवमोगा में बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता हर्ष की हत्या से हुई। हर्ष की रविवार रात लगभग 9 बजे चाकुओं से हमला करके हत्या कर दी गई थी। हमले के तुरंत बाद हर्ष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की कुछ परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में लहूलुहान हर्ष को अपनी गर्दन और हाथ चलाते हुए देखा जा सकता है।

    हत्या की जानकारी मिलने पर रात में ही शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन

    हर्ष की हत्या की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रात को ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और सीगेहट्टी इलाके में तो प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। तनाव बढता देख पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी और स्कूल-कॉलेजों का अवकाश घोषित कर दिया गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई और रात में स्थिति को काबू में कर लिया गया।

    सुबह होते ही बढ़ने लगा तनाव

    सुबह होते ही तनाव एक बार फिर से बढ़ने लगा और पाबंदियों के बावजूद बजरंग दल के समर्थकों की एक बड़ी भीड़ हर्ष के शव के साथ उसके घर तक गई। कुछ इलाकों में समर्थकों ने पत्थरबाजी भी की जिसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई।

    हिजाब विवाद से जोड़ी जा रही हर्ष की हत्या

    चूंकि ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब कर्नाटक और शिवमोगा में हिजाब विवाद को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ है और इस विवाद में बजरंग दल ने भी एक सक्रिय भूमिका निभाई है, इसलिए हर्ष की इस हत्या को कुछ लोगों ने हिजाब विवाद से भी जोड़ा है। इन लोगों में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा भी शामिल हैं जिन्होंने मुस्लिम गुंडों के हर्ष की हत्या करने का आरोप लगाया है।

    ईश्वरप्पा का कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप

    ईश्वरप्पा ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर भी निशाना साधा है और उन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडे को भगवा झंडे से बदलने जैसे शिवकुमार के बयानों के कारण गुंडागर्दी बढ़ी है।

    कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- हिजाब विवाद का हत्या से कोई संबंध नहीं

    ईश्वरप्पा के इन दावों के विपरीत कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हर्ष की हत्या और हिजाब विवाद के बीच कोई भी संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "हिजाब विवाद का हत्या से कोई संबंध नहीं है। ये हत्या किसी और कारण से हुई है। शिवमोगा एक संवेदनशील शहर है।" एक पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि हर्ष हमलावरों को जानता था और ये पुरानी दुश्मनी का मामला प्रतीक होता है।

    अन्य नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी?

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पुलिस को अपनी जांच में कुछ सबूत मिले हैं और वो उन पर काम कर रही है। विपक्ष की बात करें तो नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मामले में राज्य के गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह एक पागल इंसान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस
    बजरंग दल
    कर्नाटक सरकार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल शुभमन गिल
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन ने लगाया शानदार शतक  शुभमन गिल
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान

    कर्नाटक

    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या मंगलौर
    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    बेंगलुरू: मानसिक रूप से कमजोर युवक को कॉलर से घसीटकर मेट्रो से उतारा, कार्रवाई की मांग बेंगलुरू
    कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला, हिंदुओं में 18 साल से कम उम्र में शादी अमान्य नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट

    कर्नाटक पुलिस

    कर्नाटक: मुस्लिम जोड़े को 'कांतारा' फिल्म देखने से रोका गया, मारपीट हुई कर्नाटक
    मंगलुरू ऑटो धमाका: पुलिस ने आरोपी के घर दी दबिश, बम निरोधक दस्ता भी तैनात कर्नाटक
    कर्नाटक: मंगलुरू में ऑटो में धमाका, पुलिस ने बताया आतंकी घटना कर्नाटक
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप कर्नाटक

    बजरंग दल

    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म
    'पठान' का विरोध: फरीदाबाद में स्क्रीनिंग में बाधा डालने पर बजरंग दल के 9 कार्यकर्ता गिरफ्तार  शाहरुख खान
    'पठान' का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुणे के सिनेमाघर से हटाए पोस्टर शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान

    कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक हाई कोर्ट ने सद्गुरु के ईशा योग केंद्र के उद्घाटन पर रोक लगाई, नोटिस जारी कर्नाटक हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    कर्नाटक: जितना चाहिए उतना लोन लो, सरकार बनाने पर सब माफ कर देंगे- JDS विधायक कर्नाटक
    कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार का आदेश, अब बंद जगहों पर मास्क पहनना जरूरी कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023