Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
राजनीति

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
लेखन मुकुल तोमर
May 22, 2022, 08:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
TMC में शामिल हुए भाजपा सांसद अर्जुन सिंह (बाएं से पहले) (तस्वीर- @AITCofficial ट्विटर)

पश्चिम बंगाल में आज भाजपा को बड़ा झटका लगा और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। TMC के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। बताया जा रहा है कि वह पिछले छह महीने से TMC के नेतृत्व में संपर्क में थे और भाजपा ने उन्हें मनाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन ये सभी प्रयास असफल रहे।

बयान
मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था- सिंह

TMC में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, "मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि कई लोग बंगाल के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं अपने घर वापस आ गया हूं।" सोमवार को ममता बनर्जी से मिलने जा रहे सिंह ने आगे कहा, "ममता राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई का नेतृत्व करेंगी। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी लड़ाई शुरू होगी।"

सांसद पद
सांसदी से इस्तीफा देने पर ये बोले अर्जुन सिंह

सांसद के पद से इस्तीफा देने के सवाल पर सिंह ने कहा, "अगर मेरी पार्टी कहती है तो मैं एक घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन जो लोग TMC की टिकट पर जीते और अभी भाजपा में हैं, उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए।" भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि AC कमरों में बैठ कर राजनीति नहीं हो सकती और इसके लिए जमीन पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का ग्राफ नीचे गिर रहा है।

बयान
सिंह ने किया भाजपा की विभाजनकारी ताकतों को खारिज- अभिषेक बनर्जी

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अर्जुन सिंह का हार्दिक स्वागत जिन्होंने भाजपा की विभाजनकारी ताकतों को खारिज किया और आज TMC परिवार में शामिल हुए। देशभर के लोग पीड़ा झेल रहे हैं और उन्हें अभी हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है।'

नाराजगी
पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे अर्जुन सिंह

पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके अर्जुन सिंह पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे और कई मुद्दों पर उन्होंने पार्टी के विरोध रुख अपनाया था। जूट की अधिकतम कीमत 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने के केंद्र सरकार के फैसले का उन्होंने जमकर विरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने उच्च पद पर होने के बावजूद राज्य इकाई पर उन्हें ठीक से काम न करने देने का आरोप भी लगाया था।

जानकारी
दिल्ली जाकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिले थे सिंह

NDTV के सूत्रों के अनुसार, सिंह हाल ही में दिल्ली जाकर राज्य इकाई में चल रही आंतरिक लड़ाई को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिले थे। इसके बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया।

घर वापसी
तीन साल पहले ही TMC छोड़कर भाजपा में गए थे सिंह

बता दें कि अर्जुन सिंह उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले TMC छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब वह बैरकपुर से दिनेश त्रिवेदी को टिकट दिए जाने से TMC से नाराज थे। चुनाव में उन्होंने त्रिवेदी को ही हराया। सिंह दूसरे ऐसे भाजपा सांसद हैं उन्होंने TMC का हाथ थामा है। इससे पहले आसनसोल से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल हुए थे। अभी वे बाजीगंज से विधायक हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल
तृणमूल कांग्रेस
पश्चिम बंगाल की राजनीति
भाजपा सांसद
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा देश
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' के तेलुगु वर्जन को अपनी आवाज देंगे चिरंजीवी
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' के तेलुगु वर्जन को अपनी आवाज देंगे चिरंजीवी मनोरंजन
तमिलनाडु के ऊटी में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
तमिलनाडु के ऊटी में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म
विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म मनोरंजन
लेनोवो लीजन R7000P और R9000P गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें क्या है कीमत
लेनोवो लीजन R7000P और R9000P गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें क्या है कीमत टेक्नोलॉजी
पश्चिम बंगाल
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में एक की मौत
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में एक की मौत देश
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत देश
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर देश
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया राजनीति
और खबरें
तृणमूल कांग्रेस
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक राजनीति
पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह- कोरोना महामारी के खत्म होने पर लागू करेंगे CAA
पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह- कोरोना महामारी के खत्म होने पर लागू करेंगे CAA राजनीति
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 5,551 करोड़ की संपत्ति जब्त
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 5,551 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
ED की शिकायत पर कोलकाता पुलिस के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़े का आरोप
ED की शिकायत पर कोलकाता पुलिस के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़े का आरोप देश
तेल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों से टैक्स घटाने की मांग
तेल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों से टैक्स घटाने की मांग देश
और खबरें
पश्चिम बंगाल की राजनीति
बंगाल: गैंगरेप के बाद नाबालिग की मौत की खबरों पर ममता बनर्जी ने खड़े किए सवाल
बंगाल: गैंगरेप के बाद नाबालिग की मौत की खबरों पर ममता बनर्जी ने खड़े किए सवाल राजनीति
बंगाल: TMC की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो
बंगाल: TMC की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो राजनीति
बंगाल: हफ्ते में दूसरी बार भाजपा सांसद के घर पर फेंका गया बम
बंगाल: हफ्ते में दूसरी बार भाजपा सांसद के घर पर फेंका गया बम राजनीति
मुकुल रॉय ने बेटे संग की TMC में वापसी, 2017 में भाजपा में हुए थे शामिल
मुकुल रॉय ने बेटे संग की TMC में वापसी, 2017 में भाजपा में हुए थे शामिल राजनीति
क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'?
क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'? राजनीति
और खबरें
भाजपा सांसद
भाजपा सांसद दिया कुमारी का दावा- हमारी जमीन पर बना ताजमहल, शाहजहां ने किया था कब्जा
भाजपा सांसद दिया कुमारी का दावा- हमारी जमीन पर बना ताजमहल, शाहजहां ने किया था कब्जा राजनीति
चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर किया भारतीय युवक का अपहरण- भाजपा सांसद
चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर किया भारतीय युवक का अपहरण- भाजपा सांसद देश
प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सांसदों को चेतावनी, कहा- खुद को बदलें, नहीं तो बदलाव होगा
प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सांसदों को चेतावनी, कहा- खुद को बदलें, नहीं तो बदलाव होगा राजनीति
भाजपा सांसद की धमकी- आंखें दिखाईं तो आंखें निकाल लेंगे, हाथ उठाए तो हाथ काट देंगे
भाजपा सांसद की धमकी- आंखें दिखाईं तो आंखें निकाल लेंगे, हाथ उठाए तो हाथ काट देंगे राजनीति
महाराष्ट्र: मेरे पीछे ED नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा सांसद हूं- संजय पाटिल
महाराष्ट्र: मेरे पीछे ED नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा सांसद हूं- संजय पाटिल राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022