NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: पटना में पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत
    अगली खबर
    बिहार: पटना में पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत
    बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    बिहार: पटना में पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    लेखन नवीन
    Jul 13, 2023
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में शिक्षकों के नियुक्ति को लेकर नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के डाक बंगला चौराहे पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं पर बल प्रयोग किया, जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई।

    भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इसकी पुष्टि की है।

    मामला

    क्या है मामला?

    गुरुवार को भाजपा ने बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च का ऐलान किया था, जिसके बाद सैंकड़ों की तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के लिए निकले थे।

    इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकैड्स लगाकर रोकने का प्रयास किया और जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया।

    भाजपा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लाठीचार्ज और नौकरी के बदले जमीन मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा।

    उन्होंने लिखा, "भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।"

    हिरासत

    मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज करवाएंगे हत्या का केस- भाजपा

    बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री नीतीश ने हमारे कार्यकर्ता की हत्या की है। भाजपा उनके खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज करवाएगी।" उन्होंने कहा, "नीतीश सरकार लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे।"

    बिहार पुलिस ने विधानसभा मार्च के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

    प्रशासन

    स्थानीय प्रशासन ने भाजपा को आरोपों पर क्या कहा?

    समाचार एजेंसी ANI को पटना जिला प्रशासन ने बताया कि एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में छज्जूबाग इलाके में पाया गया था और उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। उसे तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति भाजपा नेता विजय सिंह ही था, जिनकी अस्पताल में मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

    विधानसभा

    बिहार विधानसभा में भी भाजपा ने किया था हंगामा

    इससे पहले शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की, जिसके बाद 2 विधायकों जीवेश मिश्रा और शैलेंद्र को सदन से मार्शलों ने बाहर निकाल दिया।

    इसके बाद भाजपा के अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सत्ताधारी पार्टी के सदस्य के तौर पर कार्य करने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

    आदेश

    शिक्षा विभाग ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टियां

    इस बीच बिहार शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर अगले एक सप्ताह के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की छुट्टियां निलंबित कर दी गई हैं।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष परिस्थितियों में छुट्टियां लेने के लिए उप सचिव केके पाठक से अनुमति लेनी होगी।

    प्रदर्शन क्यों?

    भाजपा क्यों कर रही है प्रदर्शन?

    भाजपा का आरोप है कि नीतीश सरकार ने पहली कैबिनेट में बैठक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया, जो धोखा साबित हुआ है।

    इसके अलावा सरकार ने 'समान काम, समान वेतन' देने का वादा किया था, लेकिन सरकार नियोजित शिक्षकों को अहर्ताएं पूरी करने के बावजूद समायोजित नहीं कर रही है।

    भाजपा ने बिहार सरकार पर जमीन के बदले नौकरी मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बचाने का आरोप भी लगाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार की राजनीति
    भाजपा समाचार
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    बिहार की राजनीति

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार
    बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नीतीश की JDU में विलय से किसे क्या फायदा होगा? नीतीश कुमार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी
    25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया लालू प्रसाद यादव

    भाजपा समाचार

    भाजपा के खिलाफ 450 सीटों पर संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है विपक्ष, पटना में होगी चर्चा नीतीश कुमार
    दिल्ली नगर निगम: स्थायी समिति के चुनाव के नतीजे घोषित, AAP और भाजपा 3-3 सीटें जीतीं दिल्ली नगर निगम
    असम: राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मृत मिलीं भाजपा की महिला नेता, हत्या की आशंका असम
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या; पत्नी गिरफ्तार, प्रताड़ित करता था मृतक उत्तर प्रदेश

    बिहार

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर गरमाई बिहार की सियासत, जानें पूरा मामला नीतीश कुमार
    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगे आनंद मोहन की रिहाई से संबंधित दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट
    बिहार DElEd की परीक्षा 5 जून से, मेंहदी और नेलपॉलिश लगाकर जाने पर नहीं मिलेगा प्रवेश बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    दुनियाभर में अपना व्यापार फैलाकर अनिल अग्रवाल बने बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति, जनिए इनकी संपत्ति पटना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025