NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस ने भाजपा के IT प्रमुख अमित मालवीय को किस मामले में कानूनी नोटिस भेजा?
    अगली खबर
    कांग्रेस ने भाजपा के IT प्रमुख अमित मालवीय को किस मामले में कानूनी नोटिस भेजा?
    भाजपा के IT प्रमुख अमित मालवीय को कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस

    कांग्रेस ने भाजपा के IT प्रमुख अमित मालवीय को किस मामले में कानूनी नोटिस भेजा?

    लेखन नवीन
    Mar 30, 2023
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की ओर से भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस मिला है। ये नोटिस उन्हें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की ओर से भेजा गया है।

    श्रीनिवास का आरोप है कि मालवीय ने भाजपा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने लिए ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधारहीन दावे किये हैं।

    आइये जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है, जिसे लेकर मालवीय को कानूनी नोटिस मिला है।

    मालवीय

    क्यों मालवीय को भेजा गया नोटिस?

    दरअसल, सोमवार को मालवीय ने श्रीनिवास के एक भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

    मालवीय ने ट्वीट में लिखा, 'यह असभ्य, कामुक व्यक्ति भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है, जो महिला मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग सिर्फ इसलिए कर रहा है क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से हराया।'

    इसी ट्वीट को लेकर श्रीनिवास की ओर से कानूनी नोटिस भेजा गया है।

    नोटिस

    कानूनी नोटिस में क्या कहा है? 

    राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के वकील मारीश सहाय ने अपने कानूनी नोटिस में कहा कि मालवीय की ओर से सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की गई है, वह गलत तथ्यों पर आधारित है।

    उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सार्वजनिक रूप से श्रीनिवास की छवि खराब करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई है, जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (E), 66 (A), 67 और IPC की धारा 499, 34, 44, 120, 500 के प्रावधानों का उल्लंघन भी है।

    वीडियो

    श्रीनिवास ने भाषण में क्या कहा था? 

    कांग्रेस संकल्प सत्याग्रह के दौरान दिये भाषण में श्रीनिवास ने कहा था, "भाजपा का मतलब महंगाई है। यही लोग 2014 में कहते थे कि महंगाई डायन है, जिसे सत्ता में बैठा दिया है।"

    उन्होंने कहा, "मंत्री ईरानी थोड़ी गूंगी और बहरी हो गई हैं। भाजपा ने उस डायन...महंगाई डायन को डार्लिंग बनाकर अपने बेडरूम में बैठाने का काम किया है।"

    भाजपा के IT सेल प्रमुख द्वारा ये वीडियो क्लिप शेयर किया गया है, जिस पर अब विवाद हो रहा है।"

    बयान

    श्रीनिवास ने मालवीय के ट्वीट को लेकर क्या कहा?

    मामले में कानूनी नोटिस भेजने के बाद श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी फेक न्यूज फैक्ट्री (भाजपा IT सेल) और उसके प्रमुख के खिलाफ लड़ने के लिए एंटी-मैलवेयर स्थापित करने का सही समय है।'

    गौर हो कि कांग्रेस ने अपने नोटिस में कहा है कि श्रीनिवास एक प्रसिद्ध राजनेता हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान उनके द्वारा किये कार्यों को लेकर समाज में उनकी प्रतिष्ठा है, जिसे धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    अमित मालवीय का ट्वीट

    This uncouth, sexist man is President of the Indian Youth Congress. डार्लिंग बना कर बेडरूम में… This is the level of discourse, when referring to a woman minister, just because she defeated Rahul Gandhi from Amethi.
    A frustrated Congress is hurtling down the path of irrelevance. pic.twitter.com/7SPbJy6jLO

    — Amit Malviya (@amitmalviya) March 27, 2023

    ट्विटर पोस्ट

    श्रीनिवास ने नोटिस भेजने की दी जानकारी 

    It's high time to install 𝗔𝗻𝘁𝗶-𝗠𝗮𝗹𝘄𝗮𝗿𝗲 to fight against the World's biggest Fake news factory & its chief. @IYCLegalCell https://t.co/WpgrPpKpwt pic.twitter.com/ZGaj93MQVg

    — Srinivas BV (@srinivasiyc) March 29, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    अमित मालवीय
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: जयपुर में जाट महाकुंभ, जानें राजस्थान की राजनीति में क्या है जाट समुदाय की अहमियत? राजस्थान
    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया राहुल गांधी
    राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- भारत में यूरोप और अमेरिका की दखल चाहते हैं भाजपा समाचार
    त्रिपुरा: चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच करने गए संसदीय दल पर हुआ हमला, 3 गिरफ्तार त्रिपुरा

    अमित मालवीय

    मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बोलने को मणिशंकर ने ठहराया सही, बताया सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे फेसबुक
    हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें उत्तर प्रदेश
    हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

     #NewsBytesExplainer: पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से भाजपा का प्रभाव बढ़ने के पीछे क्या वजह हैं? विधानसभा चुनाव नतीजे
    कपिल सिब्बल ने 'इंसाफ' नामक मंच की घोषणा, विपक्ष के मुख्यमंत्रियों से मांगा समर्थन कपिल सिब्बल
    बिहार के मजदूरों पर कथित हमलों की भ्रामक खबरों के बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पर केस तमिलनाडु
    केरल पुलिस ने टीवी चैनल एशियानेट पर मारा छापा, फर्जी खबर चलाने का है आरोप केरल पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025