कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया, जेपी नड्डा से मिले
क्या है खबर?
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौंपा है। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले प्राणप्रण से कार्य किया।'
इस्तीफा
मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। उनके अलावा 2 उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 सीट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भाजपा के 'एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के अनुसार विजयवर्गीय को कैबिनेट मंत्री या पार्टी के पद में से किसी एक को चुनना था।
अब विजयवर्गीय प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
कैलाश विजयवर्गीय ने सौंपा इस्तीफा
आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 28, 2023
मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न… pic.twitter.com/xi7d1HeT4v