Loading...
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को लेकर अटकलों का अंत, मध्य प्रदेश से भेजे जाएंगे राज्यसभा
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से भेजे जाएंगे राज्यसभा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को लेकर अटकलों का अंत, मध्य प्रदेश से भेजे जाएंगे राज्यसभा

लेखन गजेंद्र
Oct 28, 2026
03:33 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लेकर चल रही अटकलों का अंत हो गया है। भाजपा ने उनको मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए हरदीप पुरी के नाम पर स्वीकृति दी है। बता दें कि पुरी का कार्यकाल नवंबर में खत्म होने वाला है।

चुनाव

एल मुरुगन ने दिया था इस्तीफा

पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले दिनों यहां 10 सीटों पर चुनाव हुए थे, लेकिन पुरी के नाम की घोषणा नहीं की गई थी, जिससे उनके इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं।

भाजपा ने अब चौंकाने वाले फैसले में उनको मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश की सीट भाजपा नेता एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है।

तमिल नेता मुरुगन भी केंद्र में मंत्री थे।

चुनाव

12 नवंबर को होगा चुनाव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 12 नवंबर को चुनाव होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है।

पुरी पहली बार जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जगह ली थी।

उनका कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को खत्म हो रहा है। पुरी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के रिटायर्ड डिप्लोमैट हैं।

अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से मिलने पर वो विवादों में घिरे हैं।

ADVERTISEMENT