NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां
    अगली खबर
    इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां

    इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 23, 2019
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव अभियान में 'अबकी बार फिर मोदी सरकार' के नारे पर जोर दिया था।

    यह नारा हकीकत बनकर सामने आया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।

    जिस मोदी लहर के कमजोर होेने की बात की जा रही थी, उसका पहले से मजबूत असर देखने को मिला है।

    क्लीन स्वीप

    कई राज्यों में क्लीन स्वीप कर रही भाजपा

    भाजपा धीरे-धीरे पूरे देश में अपने पैर फैला रही है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा को कई ऐसे राज्यों में अच्छी सीटें मिल रही हैं, जहां उसे एक-दो सीटों से संतोष करना पड़ता था।

    ऐसे राज्यों में पश्चिम बंगाल और ओडिशा का जिक्र सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है।

    इन राज्यों में गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्य शामिल हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    पश्चिम बंगाल में भाजपा दफ्तर पर जश्न शुरू

    West Bengal: Visuals of celebrations outside BJP office in Kolkata. #LokSabhaElectionsResults2019 pic.twitter.com/JuOe9mvRau

    — ANI (@ANI) May 23, 2019

    क्लीन स्वीप

    दिल्ली, गुजरात और उत्तराखंड में क्लीन स्वीप

    मोदी लहर का सबसे ज्यादा असर, दिल्ली, गुजरात और उत्तराखंड में देखने को मिला है।

    इन राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया है। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यही हाल उत्तराखंड में है।

    दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर अपना पुराना प्रदर्शन दोहराया है। यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा ने सातों सीटों पर भगवा लहरा दिया।

    जीत

    राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में विपक्ष का खाता खुला

    मोदी लहर की चपेट में हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश की लगभग सभी सीटें आई हैं।

    हालांकि, भाजपा यहां पर क्लीन स्वीप नहीं कर सकी, लेकिन एक-दो सीटों को छोड़कर हर सीट पर भाजपा आगे है।

    राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस एक-एक सीटों पर आगे चल रही है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के कई बड़े नेता हार रहे हैं।

    वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। 29 सीटों वाले राज्य में भाजपा 27 पर आगे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    आज होगी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, 5:30 बजे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मोदी

    BJP Parliamentary board meeting to be held later today. PM Modi to meet BJP workers at party office at 5.30 pm today pic.twitter.com/ol0MqFdfGK

    — ANI (@ANI) May 23, 2019

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में नहीं दिखा महागठबंधन का मैजिक

    इन चुनावों में सबकी नजर 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई थी। भारत की राजनीति में यह मुहावरा भी मशहूर है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है।

    इन चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिलाया था, लेकिन उनका साथ आना भी भाजपा को रोक नहीं पाया।

    रुझानों के मुताबिक, भाजपा उत्तर प्रदेश की 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन केवल 24 सीटों पर आगे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दी बधाई

    मेरे दोस्त @narendramodi आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे । बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त 🇮🇱🤝🇮🇳

    — Benjamin Netanyahu (@netanyahu) May 23, 2019

    बिहार और झारखंड

    बिहार में चौंकाने वाले नतीजे

    बिहार के रुझान भी चौंकाने वाले रहे हैं। यहां भी जनता दल (यू) और रामविलास पासवान की पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ी भाजपा विपक्ष को धूल चटाने में कामयाब रही है।

    राज्य की 40 सीटों में से 38 सीटों पर NDA आगे चल रहा है। कांग्रेस और राजद का साथ आना भी सफल नहीं रहा और उन्हें केवल दो सीटें मिल रही हैं।

    झारखंड की बात करें तो 14 में से 11 सीटों पर NDA आगे है।

    ट्विटर पोस्ट

    श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दी बधाई

    Congratulations on your victory and the peoples re-endorsement of your leadership.
    Sri Lanka looks forward to continuing the warm and constructive relationship with India in the future.@narendramodi

    — Maithripala Sirisena (@MaithripalaS) May 23, 2019
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    गुजरात
    भारतीय जनता पार्टी
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनावः भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार राजनीति
    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजेः कांग्रेस से आगे भाजपा, दोनों में कड़ी टक्कर राजनीति
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा राजस्थान
    जारी हुआ MPPSC SET 2018 परीक्षा का शेड्यूल, 17 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा शिक्षा

    गुजरात

    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव तेलंगाना
    गुजरात के स्कूलों में PUBG खेलने पर लगा बैन, सर्कुलर जारी शिक्षा
    PUBG के आदी बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी की सलाह, कहीं रोबोट तो नहीं बना रही तकनीक चीन समाचार
    रिटायरमेंट के बाद भारतीय कर्मचारी को बची हुई छुट्टियों के बदले मिले 19 करोड़ रुपए भारत की खबरें

    भारतीय जनता पार्टी

    पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकेगा भारत, जल संधि मानने पर बाध्य नहीं- नितिन गडकरी भारत की खबरें
    AAP ने गंभीर पर लगाया आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगीं आतिशी दिल्ली
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस दिल्ली पुलिस
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गंभीर की चुनौती, दोषी सिद्ध हुआ तो जनता के बीच लगा लूंगा फांसी आम आदमी पार्टी समाचार

    राजस्थान

    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    राजस्थान: जुलाई से लड़कियों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, सरकार ने की घोषणा शिक्षा
    मोदी की बंगाल रैली में जमा हुई भयंकर भीड़, भाषण छोटा कर खत्म करनी पड़ी रैली भारत की खबरें
    मुंबईः ATM बंद कर बैंकों को एक करोड़ का चूना लगाने वाले दो छात्र गिरफ्तार मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025