LOADING...
आंध्र प्रदेश में भाजपा का TDP और JSP के साथ गठबंधन लगभग तय, जल्द होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश में भाजपा का TDP और JSP के साथ गठबंधन लगभग तय

आंध्र प्रदेश में भाजपा का TDP और JSP के साथ गठबंधन लगभग तय, जल्द होगा ऐलान

Mar 09, 2024
01:49 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जन सेना पार्टी (JSP) का गठबंधन लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, इसे लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और JSP प्रमुख पवन कल्याण ने हिस्सा लिया। बैठक में आंध्र प्रदेश की 6 सीटों पर भाजपा, 2 पर JSP और बाकी 17 सीटों पर TDP उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनी है।

आंध्र प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन 

सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए भी तीनों पार्टियों में सहमति बनती दिख रही है। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से 30 पर भाजपा और JSP अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बाकी बची 145 सीटें TDP के खाते में जाएगी। बताया जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अधिक सीटों की मांग कर रही है, जबकि TDP ने साफ कर दिया है कि वह 145 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ऐलान

जल्द हो सकता है ऐलान 

तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन चुकी है और जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि नायडू के नेतृत्व वाली TDP लंबे समय तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा रही थी, लेकिन 2018 में उसने इससे किनारा कर लिया था। अब एक बार फिर वह भाजपा के साथ चलने को तैयार है। बता दें, नायडू 3 बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।