LOADING...
नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को दिया तोहफा, अब 3,000 रुपये मिलेंगे
नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को दिया तोहफा, अब 3,000 रुपये मिलेंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 30, 2025
10:13 am

क्या है खबर?

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी वर्ग के लोगों को रिझाने में लगे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार के मुखिया नीतीश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अब आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये दिया जाएगा। ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये मिलेगा।

तोहफा

नीतीश ने क्यों बढ़ाई प्रोत्साहन राशि?

नीतीश ने एक्स पर लिखा, 'नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।'

ट्विटर पोस्ट

नीतीश कुमार ने घोषणा की

ऐलान

लगातार घोषणाएं कर रहे हैं नीतीश

बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होना है। ऐसे में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए नीतीश लगातार कई घोषणाएं कर मतदाताओं को लुभाने का दांव चल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य के पात्र पत्रकारों की पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये महीना करने और पत्रकार आश्रितों को 10,000 रुपये महीना देने का ऐलान किया था। वे 125 यूनिट मुफ्त बिजली और 1 करोड़ नौकरी देने की घोषणा भी कर चुके हैं।