LOADING...
पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों की 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव आज, जानिए किसके बीच मुकाबला
पश्चिम बंगाल औऱ पंजाब समेत 4 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों की 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव आज, जानिए किसके बीच मुकाबला

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2025
08:56 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात और केरल में विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्यों की 5 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी INDIA गठबंधन सीधे आमने-सामने नहीं है, लेकिन उनकी परीक्षा जरूर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अपना दबदबा बनाए रखने की चुनौती है। सभी 5 सीटों के लिए मतगणना 23 जून को होगी।

उपचुनाव

पंजाब और बंगाल में किसके बीच मुकाबला?

लुधियाना में AAP विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की मृत्यु के बाद सीट खाली है। यहां AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा है। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उतारा है। कालीगंज में TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद की मौत के बाद हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने उनकी बेटी अलीफा अहमद को उतारा है। यहां भाजपा ने आशीष घोष और कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन ने काबिलउद्दीन शेख को उतारा है।

मतदान

गुजरात में किसके बीच मुकाबला?

गुजरात में कडी और विसावदर में उपचुनाव हैं। कड़ी में भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी की मृत्यु के बाद सीट खाली है। यहां भाजपा ने राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और AAP ने जगदीश चावड़ा को उथारा है। वहीं, विसावदर में मौजूदा विधायक भयानी भूपेंद्रभाई AAP से इस्तीफा देकर भाजपा का आ गए हैं। भाजपा ने यहां किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और AAP ने पार्टी के प्रमुख नेता गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है।

उपचुनाव

केरल में उपचुनाव को माना जा रहा सेमीफाइल

केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में यहां नीलांबुर उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई है, जो 2 बार वामपंथी समर्थन से जीते थे, लेकिन फिर कांग्रेस से मिल गए और निर्दलीय मैदान में उतरे। कांग्रेस ने पूर्व विधायक आर्यदान मोहम्मद के बेटे आर्यदान शौकत, जबकि सत्तारूढ़ LDF ने एम. स्वराज को उतारा है। नीलांबुर, प्रियंका गांधी के पास वायनाड लोकसभा क्षेत्र में है, जिससे मुकाबला दिलचस्प है।

ट्विटर पोस्ट

मतदान शुरू