Loading...
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ रुपये मांगे
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ रुपये मांगे

लेखन गजेंद्र
Nov 12, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है, जिसमें फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये मांगे हैं। धमकी की रिपोर्ट तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत

क्या है मामला?

विधायक ने पंजाब के मोहाली में 6 नवंबर को दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन कॉल और व्हाट्सऐप संदेश आया था, जिसमें दावा था कि वह विदेश में लिंक वाले एक गैंग का सदस्य है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये मांगे और पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी।

मोहाली पुलिस ने मामला साइबर क्राइम को दिया है।

जांच

धमकी की जांच सुरू

पुलिस धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल लॉग और लोकेशन डेटा की जांच कर रहे हैं। सिंह ने केजरीवाल और उनके परिवार के लिए पूरी सुरक्षा भी मांगी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, बिश्नोई जेल से दूसरे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और दूसरे विदेशी अपराधियों के साथ लोकल शूटरों और कई राज्यों में फैले सेफ हाउस का इस्तेमाल करके सिंडिकेट चलाता था।

ADVERTISEMENT