LOADING...
चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ बोलने पर YSR कांग्रेस नेता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी
चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ बोलने पर YSR कांग्रेस नेता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी

चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ बोलने पर YSR कांग्रेस नेता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में YSR कांग्रेस नेता जोपी रमेश को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया। इब्राहिमपटनम स्थित उनके आवास पर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के ढेरों कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए और तोड़फोड़ मचा दी। TDP कार्यकर्ताओं ने उनके घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया और एक हिस्से में आग लगा दी। पुलिस भी कार्यकर्ताओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही।

ट्विटर पोस्ट

जोगी रमेश के घर में लगी आग

घटना

घटना के समय घर पर मौजूद था जोगी रमेश का परिवार

विजयवाड़ा के सहायक पुलिस आयुक्त दुर्गा राव ने बताया कि जिस समय पूर्व मंत्री के घर पर हमला हुआ, उस समय उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इब्राहिमपटनम में हंगामे की सूचना पर YSR कांग्रेस के समर्थक भी पहुंच गए, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई और इलाके में कई घंटे तक आराजकता का माहौल रहा। मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को पहले सूचित कर दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

विवाद

किस टिप्पणी से नाराज हैं TDP समर्थक?

जोगी रमेश ने इब्राहिमपटनम अंजनेयस्वामी मंदिर में विशेष प्रार्थना करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए TDP पार्टी पर निशाना साधा था और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने तिरुपति लड्डू विवाद और SIT जांच को लेकर मंत्री नारा लोकेश और मुख्यमंत्री नायडू के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे TDP नेता भड़क गए। इससे पहले, TDP कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के घर पर बयानबाजी के लिए तोड़फोड़ मचाई थी। रामबाबू 14 दिन के लिए जेल में हैं।

Advertisement