NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा
    राजनीति

    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा

    लेखन भारत शर्मा
    June 16, 2020 | 05:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा

    राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राजस्थान में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए पहले ही सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। इसी बीच अब खबर आई है कि भाजपा भी अपने विधायकों को जयपुर के पांच सितारा होटल में भेज रही है। हालांकि, अभी होटल का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन उनके होटल क्राउन प्लाजा में जाने की संभावना है।

    बैठक के बाद भाजपा विधायकों को होटल में किया जाएगा शिफ्ट

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने IANS को बताया कि उन्होंने अपने विधायकों को चुनाव प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यों के लिए एक महीने पहले ही रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था। मंगलवार को होने वाले पार्टी के बैठक के बाद सभी विधायकों को होटल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अगले दो दिन तक होटल में ही मतदान और कानून के मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पर पूरी नजर रखी जाएगी।

    बुधवार को विधायकों से मिलेगी वसुंधरा राजे

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा के सभी विधायक मतदान तक होटल में ही रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे बुधवार को जयपुर पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करेंगी और उन्हें मतदान के संबंध में जानकारी देंगी।

    असुरक्षा के चलते कांग्रेस ने पहले ही कर ली थी विधायकों की बाड़ाबंदी

    बता दें कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच अपने विधायक और समर्थित निर्दलीय विधायकों की पहले से ही बाड़ाबंदी शुरू कर दी थी। शुरुआत में विधायकों को जयपुर के बाहर स्थित शिव विलास रिजॉर्ट में रखा गया था, लेकिन अब 19 जून के नजदीक आने के साथ उन्हें शहर के होटल में शिफ्ट किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शिफ्ट कर दिया है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया था यह आरोप

    राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच गत 11 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर उनके विधायकों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। गहलोत ने कहा था कि भाजपा पाला बदलने के लिए कांग्रेस के विधायकों को 25 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रही है। उन्होंने दावा किया था कि कुछ कांग्रेस विधायकों को 10 करोड़ एडवांस के साथ 25 करोड़ रुपये नकद की पेशकश की गई थी।

    क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए विधायकों को प्रशिक्षण दे रहे दोनो दल

    राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस पर क्रॉस वोटिंग का खतरा है। दोनों के पास 20-30 नए विधायक हैं, जिन्हें राज्यसभा चुनाव की वोटिंग का अनुभव नहीं है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए उन्हें लगातार मतदान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    राज्यसभा चुनाव के लिए क्या है राजस्थान विधानसभा का समीकरण?

    200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं और उसे 12 निर्दलियों का भी समर्थन हासिल है। वहीं भाजपा के पास 72 विधायक हैं। 19 जून का राज्य की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और हर सीट को जीतने के लिए 51 विधायकों की जरूरत होगी। इनमें से दो सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। कांग्रेस को अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत की पूरी उम्मीद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार
    वसुंधरा राजे
    चुनाव
    राज्यसभा
    भाजपा समाचार
    अशोक गहलोत

    राजस्थान

    राजस्थान: 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    अब सीधे परिजनों को सौंपा जाएगा कोरोना संदिग्ध शव, रिपोर्ट का नहीं करना होगा इंतजार दिल्ली
    राजस्थान: लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के 2,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती शिक्षा
    राजस्थान: 12वीं के नंबर के आधार पर दिया जा सकता है इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश शिक्षा

    कांग्रेस समाचार

    कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे मध्य प्रदेश के मंत्री, वीडियो वायरल मध्य प्रदेश
    राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक से देवगौड़ा और खड़गे सहित चार उम्मीदवार हुए निर्विरोध निर्वाचित कर्नाटक
    अब राजस्थान में उठापटक, कांग्रेस का भाजपा पर विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप गुजरात
    सोनिया गांधी के अनुरोध पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सोनिया गांधी

    वसुंधरा राजे

    कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ? लंदन
    कोरोना वायरस: वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे ने खुद को एकांत में रखा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर, लखनऊ में किया गया आइसोलेट बॉलीवुड समाचार
    भीड़ का शिकार बने पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दायर की चार्जशीट जयपुर

    चुनाव

    गुजरात: राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा गुजरात
    17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव कांग्रेस समाचार
    दिल्ली: तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान दिल्ली
    2004 से 2019: संसद में लगातार बढ़ी है आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं की संख्या, जानिए आंकड़े भारत की खबरें

    राज्यसभा

    गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले टूटने के डर से कांग्रेस ने रिजॉर्ट पहुंचाए अपने 65 विधायक गुजरात
    केंद्रीय कक्ष में बैठेंगे सांसद या चलेगी वर्चुअल संसद, बिरला और नायडू ने किया विचार लोकसभा
    EC ने की घोषणा, राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के कारण 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव टले मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    मध्य प्रदेश: वायरल क्लिप में शिवराज चौहान का कथित दावा- भाजपा ने गिराई थी कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां, अस्पताल में भर्ती दिल्ली
    प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद पर भड़के संजय राउत, फिर दी सफाई मुंबई

    अशोक गहलोत

    राजस्थान: कांग्रेस विधायक बोले- शराब पीने से गले में ही मर जाएगा कोरोना, ठेके खोलो राजस्थान
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन हटाने या बढ़ाने पर किस राज्य का क्या रुख है? नरेंद्र मोदी
    राज्य सरकारें और विशेषज्ञ कर रहे लॉकडाउन बढ़ाने का अनुरोध, केंद्र सरकार कर रही विचार नरेंद्र मोदी
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, रखा 25 लाख रुपये का इनाम बिहार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023