NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
    अगली खबर
    क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
    मुख्यमंत्री के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट

    क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 26, 2022
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    शिवसेना से बगावत कर गुवाहाटी में डेरा डाले बैठे एकनाथ शिंदे खेमे में दरार पड़ने की खबरें आ रही हैं।

    सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, शिंदे खेमे के करीब 20 विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

    बताया जा रहा है कि बागी विधायकों में से कुछ शिंदे खेमे के भाजपा के साथ जाने को लेकर असहज हैं।

    जानकारी

    भाजपा के साथ जाने को तैयार नहीं कुछ विधायक- सूत्र

    NDTV ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लिखा है कि बागी विधायकों में से कुछ भाजपा के साथ जाने को तैयार नहीं है और करीब 20 विधायक मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। हालांकि, इस जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।

    बता दें कि शिंदे खेमे के पास प्रहार जनशक्ति पार्टी के साथ जाने का भी विकल्प है। इस पार्टी के प्रमुख बच्चु कडु फिलहाल एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं।

    जानकारी

    बागियों से छीने जाएंगे मंत्री पद

    शिवसेना ने बागियों से मंत्री पद छीनने की तैयारी कर ली है। जानकारी मिल रही है कि एकनाथ शिंदे, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे से मंत्री पद और अब्दुल सत्तार और शंभुराजे देसाई से राज्य मंत्री का पद वापस लिया जा सकता है।

    जानकारी

    बागी 15 विधायकों को मिली सुरक्षा

    सूत्रों से यह जानकारी भी मिल रही है कि शिवसेना से बागी हो चुके 15 विधायकों को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है।

    इससे पहले शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार पर विधायकों के परिवार और आवासों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस हटाने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में शिंदे ने कहा था कि बदले की भावना के तहत अवैध तरीके से सुरक्षा हटाई गई है।

    चुनौती

    संजय राउत ने फिर दी बागियों को चुनौती

    शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें।

    राउत ने आगे कहा, "उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हजारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी संयम रखा है।"

    मुलाकात

    देवेंद्र फड़णवीस से मिले शिंदे

    बीती रात खबर आई कि शुक्रवार रात को एकनाथ शिंदे ने गुजरात के वडोदरा में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात थी।

    इसमें दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर चर्चा की। बैठक के लिए शिंदे गुवाहाटी से मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात गए थे।

    शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वडोदरा में थे। हालांकि, उनके बैठक में शामिल होने या न होने की जानकारी नहीं मिल पाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    महाराष्ट्र

    देश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुए टमाटर के भाव, आलू में भी आया उबाल भारत की खबरें
    इस कैफे पर मिल रहे 'भांग के बर्गर-सैंडविच', वो भी कानूनी दायरे में रहकर अजब-गजब खबरें
    कोरोना: 5 राज्यों में फिर बढ़े संक्रमण के मामले, केंद्र ने पत्र लिखकर जताई चिंता केरल
    महाराष्ट्र: भूख के कारण रो रहे थे बच्चे, मां ने दोनों को मार डाला हत्या

    उद्धव ठाकरे

    नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- अपने बयान पर अभी भी हूं कायम योगी आदित्यनाथ
    महाराष्ट्र: धार्मिक और दूसरे आयोजन रद्द, ठाकरे बोले- दरवाजे पर दस्तक दे रही तीसरी लहर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर महाराष्ट्र
    ईद के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    शिवसेना ने महाराष्ट्र बंद को बताया '100 प्रतिशत' सफल, भाजपा ने साधा निशाना महाराष्ट्र
    सावरकर को लेकर फिर से छिड़ी बहस, आखिर क्या है मामला? राजनाथ सिंह
    कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले चंदे में 93 प्रतिशत की गिरावट आम आदमी पार्टी समाचार
    मुंबई में टीपू सुल्तान को लेकर क्यों विवाद हो रहा है? मुंबई

    भाजपा समाचार

    नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट नीतीश कुमार
    भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप आम आदमी पार्टी समाचार
    गुजरात: कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले हार्दिक पटेल 2 जून को थामेंगे भाजपा का दामन गुजरात
    वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025