NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जापान में होती है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की पैदावार, 9 लाख रुपये है कीमत
    लाइफस्टाइल

    जापान में होती है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की पैदावार, 9 लाख रुपये है कीमत

    जापान में होती है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की पैदावार, 9 लाख रुपये है कीमत
    लेखन गौसिया
    Dec 11, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जापान में होती है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की पैदावार, 9 लाख रुपये है कीमत
    रूबी रोमन है दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक (तस्वीर: ट्विटर/@RikkiKimpton)

    वैसे तो फलों के दाम बढ़ते और घटते रहते हैं, लेकिन जापान के इशिकावा में पैदा होने वाले 'रूबी रोमन' नामक अंगूर की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस अंगूर की कीमत इतनी ज्यादा है कि आपको चांदी की कीमत भी सस्ती लगने लगेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूर की कीमत करीब 35,000 रुपये प्रति पीस है। आइए इस अंगूर की ज्यादा कीमत के पीछे का कारण और इसकी खासियत के बारे में जानते हैं।

    अंगूर की ज्यादा कीमत होने की वजह से की जाती है नीलामी

    जापान के इशिकावा में उगाए जाना वाला रूबी रोमन अंगूर एक लग्जरी फ्रूट है। यह बेहद खास किस्म का अंगूर है, जिसे दुनिया में सबसे महंगा अंगूर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके एक गुच्छे में 24 से 26 अंगूर होते हैं और इसकी कीमत नौ लाख रुपये तक है। इस अंगूर की कीमत ज्यादा होने की वजह से इसकी नीलामी की जाती है। यह स्वाद में मीठा, रसीला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    सामान्य अंगूर के आकार की तुलना में 4 गुना बड़ा है रूबी रोमन अंगूर

    बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, रूबी रोमन अंगूर बहुत दुर्लभ है और यह सामान्य अंगूरों के आकार की तुलना में चार गुना बड़ा होता है, जो मीठा और रसीला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल नीलामी के दौरान यह अंगूर 8.8 लाख रुपये तक बेचा गया था। वहीं सबसे पहले यह साल 2008 में नीलाम किया गया था। उस वक्त 700 ग्राम के अंगूर के गुच्छे को 64,800 रुपये में खरीदा गया था।

    ऐसे शुरू हुई थी अंगूर की खेती

    1998 में प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से जापानी किसानों ने एक लाल रंग के अंगूर के किस्म को विकसित करने के लिए कहा था। इसके बाद सेंटर ने अंगूर की लाल वैरायटी का विकास करके 300 लताएं उगाई गईं, लेकिन हैरान करने वाली बात थी कि 300 लताओं में से सिर्फ 4 लताओं पर ही अंगूर लगे। ये चार अंगूर वाली बेल रूबी रोमन की थी। अब रिसर्चर खुद इस अंगूर के रंग, आकार और स्वाद का ख्याल रखते हैं।

    खास अवसरों पर गिफ्ट किया जाता है रूबी रोमन अंगूर

    जापान में यह अंगूर लाखों रुपये का कारोबार कर रहा है। हर साल इसके 2,400 गुच्छे उगाए जाते है, जिसमें क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाता है। हालांकि, जापान के रहने वाले लोग इस अंगूर को कम ही खाते हैं। इसका ज्यादा इस्तेमाल किसी बड़े त्योहार या शुभ अवसरों पर दूसरों को गिफ्ट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा जापान में 'मियाजाकी' नामक लाल रंग के आम भी दुनिया के सबसे महंगी आम की वैरायटी में आते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जापान
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूप, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जापान

    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति पासपोर्ट
    कोविड प्रतिबंध: चीन की जवाबी कार्रवाई, दो देशों के नागरिकों के लिए बंद किए वीजा चीन समाचार
    जापान: टोक्यो छोड़कर बाहर बसने पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये, जानें वजह टोक्यो

    खान-पान

    सौंफ की चाय से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ लाइफस्टाइल
    घर पर हॉट चॉकलेट बनाना है आसान, जानिए 5 रेसिपी रेसिपी
    सेवई उपमा घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी रेसिपी
    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023