Page Loader
रोज़ाना एक कटोरी अंगूर खाने से होते हैं ये चमत्कारिक फ़ायदे, आज से ही खाएँ

रोज़ाना एक कटोरी अंगूर खाने से होते हैं ये चमत्कारिक फ़ायदे, आज से ही खाएँ

Apr 22, 2019
09:55 pm

क्या है खबर?

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। वैसे तो हर फल शरीर के लिए फ़ायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फल चमत्कारिक फ़ायदे देते हैं। अंगूर भी उन्ही में से एक फल है। अंगूर में भरपूर मात्रा में कैलोरी, फ़ाइबर, विटामिंस और मिनरल पाए जाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं रोज़ाना अंगूर खाने से होने वाले चमत्कारिक फ़ायदों के बारे में।

फ़ायदा 1 और 2

डायबिटीज में फ़ायदेमंद और करे ब्रेस्ट कैंसर से बचाव

डायबिटीज़ के रोगियों को लगता है कि मीठा होने की वजह से अंगूर उनके लिए हानिकारक है, जबकि ऐसा नहीं है। अंगूर खाने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए आप इसका सेवन बिना हिचके कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार, जो लोग रोज़ाना एक कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का ख़तरा 50% तक कम हो जाता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन करने से दिल की बीमारियाँ भी दूर रहती हैं।

फ़ायदा 3 और 4

माइग्रेन से राहत और कम करे हार्ट अटैक का ख़तरा

माइग्रेन के रोगी एक गिलास अंगूर का जूस पीएँ, इससे दर्द तुरंत गायब हो जाएगा। वहीं जो लोग रोज़ाना अंगूर का सेवन करते हैं, वो तनाव से भी दूर रहते हैं। अंगूर, हार्ट अटैक के मरीज़ों के लिए एसप्रिन की तरह काम करता है, क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में ख़ून के थक्के जमने नहीं देती है, जिससे दिल सही रहता है। जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हों, उन्हें काले अंगूर का जूस पीना चाहिए।

फ़ायदा 5 और 6

पूरी करे ख़ून की कमी और बचाए टीबी और ख़ून के इंफ़ेक्शन से

अंगूर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में ख़ून की कमी नहीं होती है। एनिमिया के मरीज़ों को रोज़ाना एक गिलास अंगूर के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। अंगूर में ग्लूकोज़, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे टीबी और ख़ून के इंफ़ेक्शन जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए रोज़ाना अंगूर खाएँ।

फ़ायदा 7 और 8

चमकदार त्वचा और सनबर्न से छुटकारा

चमकदार और दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने के लिए अंगूर का फेस पैक लगाएँ। इसके लिए अंगूर, एवोकाडो पल्प, दो चम्मच शहद और गुलाबजल मिलाएँ। अब इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और ताज़े पानी से धो लें। गर्मियों में सनबर्न की समस्या आम है। अंगूर सनबर्न के साथ ही त्वचा को नुकसान पहुँचाने वाली ख़तरनाक UV किरणों से भी रक्षा करता है। अंगूर खाने के साथ ही इसके जूस से चेहरे की मसाज भी करें।