NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन जोड़े को मौत ने किया जुदा, एक की मृत्यु
    अगली खबर
    विश्व प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन जोड़े को मौत ने किया जुदा, एक की मृत्यु
    समलैंगिक पेंगुइन की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    विश्व प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन जोड़े को मौत ने किया जुदा, एक की मृत्यु

    लेखन अंजली
    Aug 22, 2024
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया के सी-लाइफ सिडनी एक्वेरियम में विश्व प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन जोड़े में से एक की मौत हो गई है।

    जेंटू पेंगुइन प्रजाति के दोनों समलैंगिक पेंगुइन में से स्फेन का 11 साल की उम्र में निधन हो गया और अब उसके साथी 8 वर्षीय मैजिक को अकेले ही अपने दोनों बच्चे का ख्याल रखना पड़ेगा।

    इस पेंगुइन जोड़े के रिश्ते ने दुनियाभर के लोगों के दिलों पर कब्जा लिया था और दोनों प्यार और समानता के प्रतीक बन गए थे।

    कारण

    कैसे हुई स्फेन की मृत्यु?

    मृत्यु से काफी दिन पहले स्फेन का स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था और एक्वेरियम की पशु चिकित्सा टीम ने इस महीने की शुरूआत में स्फेन के दर्द और तकलीफों को खत्म करने के लिए इच्छामृत्यु देने का कठिन निर्णय लिया था।

    एक्वेरियम के महाप्रबंधक रिचर्ड डिली ने एक बयान में कहा, "स्फेन की मृत्यु पेंगुइन कॉलोनी, हमारी टीम और उन सभी लोगों के लिए दुखद है, जो स्फेन और मैजिक की कहानी से प्रेरित हुए हैं। "

    शोक

    मैजिक ने ऐसे प्रकट किया स्फेन की मृत्यु का शोक

    स्फेन और मैजिक ने 6 साल एकसाथ बिताए और उनका एक दूसरे के प्रति आकर्षण एक्वेरियम के कर्मचारियों ने कई बार महसूस किया।

    दोनों के बीच बहुत प्यार था, इसलिए स्फेन की शोक प्रक्रिया के दौरान मैजिक को उसके शव के साथ थोड़ा समय बिताने दिया गया ताकि वह समझ सके कि उसका साथी मर चुका है।

    एक्वेरियम के अधिकारियों ने बताया कि मैजिक ने एक गाना शुरू कर दिया, जिसे वहां के बाकि पेंगुइन ने भी दोहराया।

    प्रतिक्रिया

    लोगों ने भी स्फेन की मृत्यु का दुख व्यक्त किया

    एक्वेरियम की वेबसाइट पर साझा किए हुए स्फेन के शोक संदेश की पोस्ट के कंमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह से अपना दुख प्रकट किया।

    एक व्यक्ति ने लिखा, "स्फेन और मैजिक समानता के प्रतीक थे और स्फेन के जाने से मेरा दिल टूट गया।"

    एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "आपने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया, हम आपको कभी नहीं भूलेंगे स्फेन।"

    जानकारी

    एक्वेरियम ने बनाया समलैंगिक पेंगुइन जोड़े का परिवार

    साल 2018 में स्फेन और मैजिक को एकदूसरे से प्यार हो गया था और एक्वेरियम ने उनका एक छोटा परिवार बनाने के लिए उन्हें 2 पेंगुइन के बच्चे गोद दे दिए, जिनका स्फेन और मैजिक ने मिलकर पालन-पोषण किया।

    उनके प्यार ने मार्डी ग्रास फ्लोट को प्रेरित किया है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा पाठ्यक्रम में संदर्भित किया गया है और यहां तक कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अटिपिकल' में भी दिखाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया: किशोर ने आंखों पर पट्टी बांधकर 12.10 सेकेंड में हल किया रुबिक क्यूब, बनाया रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    दुनिया के अलग-अलग देशों में निभाई जाती हैं शिशुओं से जुड़ीं ये अजीबोगरीब परंपराएं स्पेन
    ऑस्ट्रेलिया: ब्रा के साइज के हिसाब से मुफ्त ड्रिंक दे रहा था पब, जुर्माना लगा अजब-गजब खबरें
    सऊदी अरब में खेला जा सकता है FIFA विश्व कप 2034, ऑस्ट्रेलिया मेजबानी से पीछे हटा फुटबॉल समाचार

    अजब-गजब खबरें

    बेसबॉल के महान खिलाड़ी की जर्सी ने नीलामी में तोड़ा रिकॉर्ड, 111 करोड़ रुपये पहुंची बोली अमेरिका
    दुनिया के सबसे सूखे स्थान अटाकामा रेगिस्तान में दशक में पहली बार खिल रहे हैं फूल  चिली
    विशेषज्ञों ने 3.80 करोड़ साल पुराने सांपों के जीवाश्म के जरिए खोजी एक नई प्रजाति अमेरिका
    'स्टार वार्स' में प्रिंसेस लीया द्वारा पहनी गई बिकनी 1.46 करोड़ रुपये में हुई नीलाम स्टार वार्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025