Loading...
वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे 2022: दुनिया की पांच सबसे यूनिक इमारतें
दुनिया की पांच सबसे यूनिक इमारतें।

वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे 2022: दुनिया की पांच सबसे यूनिक इमारतें

लेखन अंजली
Oct 03, 2022
05:20 pm

क्या है खबर?

हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे मनाया जाता है, जो इस बार 3 अक्टूबर को है। इसका उद्देश्य आर्किटेक्ट द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करना और कुछ महान वैश्विक आर्किटेक्चर कार्यों का जश्न मनाना है। आइए आज इस मौके पर हम आपको दुनिया की पांच सबसे यूनिक इमारतों के बारे में बताते है जो बेहतरीन आर्किटेक्चर का उदाहरण हैं।

#1

भारत में स्थित साइबरटेक्चर एग ऑफिस बिल्डिंग

मुंबई में स्थित साइबरटेक्चर एग ऑफिस बिल्डिंग एक अंडाकार कॉर्पोरेट संरचना है।

यह एक 13 मंजिला इमारत है जो लगभग 33, 000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें तीन बेसमेंट पार्किंग हैं।

इसके अलावा, इसमें अंडरग्राउंड कूलिंग सिस्टम, वॉटर रिसाइकिलिंग सिस्टम और एक स्काई गार्डन भी मौजूद है।

अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण यह इमारत पूरी दुनियाभर में मशहूर है।

#2

अमेरिका की बास्केट बिल्डिंग

यह इमारत एक विशाल टोकरी की तरह दिखती है।

अमेरिका के ओहियो में स्थित इस अनूठी वास्तुकला को यूनिक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।

इसका निर्माण 1997 में 30 मिलियन डॉलर की भारी लागत से किया गया था और यह 1,80,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है।

इस सात मंजिला इमारत के ऊपर दो स्टील हैंडल लगे हुए जो इसे पूरी तरह से एक बॉस्केट का रूप देते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

अबू धाबी का जायद राष्ट्रीय संग्रहालय

जायद राष्ट्रीय संग्रहालय अबू धाबी के सादियात द्वीप पर स्थित है और इसमें इंसानों द्वारा बनाए गए एक टीले से निकलने वाले पांच पंख के आकार के टावर हैं।

ये फाल्कन विंग संरचनाएं सोलर थर्मल टावर हैं, जो इमारत में ताजी हवा खींचने के लिए चिमनी के रूप में कार्य करती हैं।

इस इमारत में कई तरह की यूनिक चीजें हैं, जिन्हें देखने के लिए आपको अबू धाबी घूमकर आने का प्लान बनाना चाहिए।

ADVERTISEMENT

#4

ब्राजील में स्थित सुइट वोलार्ड

क्या आपने कभी ऐसी इमारत देखी है जो अपने आप घूमती है? शायद नहीं।

ब्राजील में मौजूद सुइट वोलार्ड दुनिया का पहला घूमने वाला होटल है जो साल 2001 में बनकर तैयार हुआ था।

इसमें 15 मंजिल हैं जो एक घंटे में 360 डिग्री घूमती हैं। प्रत्येक मंजिल क्लॉक वाइस और एंटी-क्लॉक वाइस, दोनों दिशाओं में घूम सकती हैं।

इसी खूबी के कारण यह दुनियाभर में मशहूर है।

#5

अमेरिका का वंडरवर्क्स

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया उलटी होने पर कैसी दिखती है?

इस चीज को आप ऑरलैंडो के वंडरवर्क्स संग्रहालय में अनुभव कर सकते हैं।

इस प्रसिद्ध संग्रहालय की इमारतों को अंतरिक्ष, भौतिकी और गणित के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उल्टा बनाया गया है।

इसकी प्रत्येक इमारत ऐसी लगती है जैसे किसी प्राकृतिक आपदा ने इसे जमीन से हटाकर छत पर उल्टा रख दिया हो।

ADVERTISEMENT