मानसून में बाजरा, गेहूं और रागी में से किस आटे की रोटी होती है सबसे फायदेमंद?
क्या है खबर?
मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लाता है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस दौरान बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। इनसे बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी है और इसके लिए सही खान-पान अहम है। हालांकि, मानसून में कई लोग गेहूं की रोटी को छोड़कर बाजरा या रागी की रोटी को ज्यादा बेहतर मानते हैं, लेकिन इनमें से कौन-सी रोटी सेहत के लिए सही है? आइए जानते हैं।
#1
बाजरा की रोटी
बाजरा की रोटी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा बाजरा की रोटी का सेवन मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं।
बाजरा की रोटी का सेवन पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।
#2
गेहूं की रोटी
गेहूं की रोटी में फाइबर होता है, जो पाचन को सही रखने में मदद करता है। यह रोटी शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा देती है।
गेहूं की रोटी का सेवन वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक है। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं।
इसे खाने से वजन बढ़ने आदि जैसी परेशानियां भी कम सताती हैं।
#3
रागी की रोटी
रागी की रोटी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद है। यह रोटी कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा कैल्शियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। रागी में एमिनो एसिड और अन्य तत्व भी होते हैं, जो शरीर में एंजाइमों के उत्पादन को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं।
यह रोटी वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
चयन
किसका सेवन करना है बेहतर?
अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि इन तीनों रोटियों में से किसका सेवन ज्यादा बेहतर है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बाजरा की रोटी का चयन कर सकते हैं।
वहीं, अगर आपको मधुमेह है तो रागी की रोटी आपके लिए बेहतर रहेगी। इसके अलावा दिल के लिए गेहूं की रोटी का सेवन करना अच्छा है।
आप इन तीनों को बदल-बदलकर भी खा सकते हैं।