NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या है यात्रा का नया ट्रेंड एयरपोर्ट थ्योरी और क्या इसे वास्तव में अपनाना चाहिए?
    अगली खबर
    क्या है यात्रा का नया ट्रेंड एयरपोर्ट थ्योरी और क्या इसे वास्तव में अपनाना चाहिए?

    क्या है यात्रा का नया ट्रेंड एयरपोर्ट थ्योरी और क्या इसे वास्तव में अपनाना चाहिए?

    लेखन सयाली
    Mar 22, 2025
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में हर व्यक्ति व्यस्त जीवन जी रहा है और कम समय में एक जगह से दूसरी जगह जाने का प्रयास करता है।

    यात्रा करने के लिए हवाई जहाज का चुनाव करना सबसे सुविधाजनक होता है, क्योंकि इसमें समय की बचत होती है।

    एयरपोर्ट पर कई नियमों और शिष्टाचारों का पालन करना जरूरी होता है, जिससे जुड़ा एक ट्रेंड इन दिनों वायरल हो रहा है।

    इसे एयरपोर्ट थ्योरी कहा जाता है, जिसके बारे में आज हम चर्चा करेंगे।

    ट्रेंड

    क्या होती है एयरपोर्ट थ्योरी?

    एयरपोर्ट थ्योरी ने उड़ान से पहले के समय के बारे में लोगों की सोच को बदल दिया है। इसका पालन करने के लिए यात्री बोर्डिंग शुरू होने से महज 15-20 मिनट पहले ही एयरपोर्ट पहुंचते हैं।

    यह सोशल मीडिया का एक नया ट्रेंड बन गया है, जिसे लोग एक रोमांचक अनुभव की तरह देख रहे हैं।

    लोगों का मानना है कि इससे उन्हें ऐसा महसूस होता है, मानो उन्होंने कोई जोखिम भरा रोमांचक काम कर दिखाया हो।

    कारण

    लोग क्यों कर रहे हैं इस ट्रेंड का पालन?

    कई लोग बोर्डिंग से करीब एक या 2 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं। हालांकि, इसके बाद उन्हें काफी देर तक बैठकर इंतजार करना पड़ता है।

    हर कोई एयरपोर्ट पर समय बिताना पसंद नहीं करता और यही वजह है कि यह चलन तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

    कई लोग इसे पैसे बचाने का तरीका भी समझते हैं, क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें एयरपोर्ट में मौजूद महंगे ब्रांड और दुकानों से सामान नहीं खरीदना पड़ता है।

    नकारात्मकता

    क्या बोर्डिंग से 20 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना सही है?

    एयरपोर्ट थ्योरी अपनाने से समय तो बचता है, लेकिन इसमें जोखिम भी शामिल होता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप चेक-इन और सुरक्षा जांच से जल्दी निपट सकते हैं।

    हालांकि, अगर समय सही नहीं रहा तो आप यात्रा का अवसर भी गवा देंगे। ट्रैफिक, लंबी कतार या सामान चेक करने में देर हो जाने पर आपकी फ्लाइट छूट सकती है।

    इसके बाद टिकट के पैसे भी बर्बाद हो जाएंगे और आप समय पर यात्रा भी नहीं कर पाएंगे।

    सही समय

    बोर्डिंग से कितनी देर पहले एयरपोर्ट पहुंचना सही है?

    एयरपोर्ट पर पहुंचने का सही समय एयरपोर्ट के आकार, एयरलाइन नीतियों और सुरक्षा प्रणाली जैसे कारकों पर निर्भर कर सकता है।

    छोटे एयरपोर्ट में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना आसान होता है और कम समय लगता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बेहद बड़े होते हैं और उनमें बोर्डिंग करवाने का समय भी ज्यादा होता है।

    इसीलिए आपको अपनी फ्लाइट से करीब एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाना चाहिए। अगर आपके इलाके में ट्रैफिक अधिक होता है तो और जल्दी जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    यात्रा

    राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर जा रहे हैं अयोध्या? जरूर देखें ये 5 पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश
    बिना निवासियों वाले इस द्वीप के लिए हो रही मैनेजर की तलाश, मिलेंगे 26 लाख रुपये स्कॉटलैंड
    महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं तो इन गतिविधियों का लें आनंद  प्रयागराज
    अंडमान और निकोबार स्थित बैरन द्वीप की यात्रा के दौरान करें ये मजेदार गतिविधियां अंडमान और निकोबार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025