धूम्रपान छोड़ने के 90 दिन बाद आपके शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
क्या है खबर?
धूम्रपान की लत छोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कई लोग इसे छोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन बार-बार हार जाते हैं। हालांकि, अगर आप सिगरेट छोड़ने में सफल हो जाते हैं तो इसका आपके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि 90 दिन तक धूम्रपान न करने पर शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं और इससे आपको क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधी फायदे मिल सकते हैं।
#1
एक दिन धूम्रपान न करने का प्रभाव
धूम्रपान की लत छोड़ने के 24 घंटे बाद ही शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इस अवधि में आपका शरीर निकोटिन के लिए तरसने लगता है और धूम्रपान करने की इच्छा होती है। हालांकि, अगर आप मन बना लें तो आपको इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इसके अलावा शरीर में मौजूद कई तरह की हानिकारक गैसों की मात्रा भी घटने लगती है, जिससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।
#2
2 हफ्ते में दिखता है क्या असर?
धूम्रपान की आदत छोड़ने के 2 हफ्ते बाद शरीर के लिए निकोटिन की तलब और धूम्रपान करने की इच्छा और ज्यादा कम हो जाती है। इस दौरान आपको धूम्रपान छोड़ने के लिए कुछ और तरीकों का सहारा लेना पड़ सकता है, जैसे कि विशेष गम या पैच आदि। इसके साथ ही इस समय तक शरीर में खून का बहाव भी बेहतर होने लगता है। इस बीच स्वाद और गंध की इंद्रियां भी सक्रीय हो जाती हैं।
#3
एक महीने बाद शरीर पर पड़ता है क्या प्रभाव?
अगर आप एक महीने तक लगातार सिगरेट नहीं पीते हैं तो इससे आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में शरीर को स्वस्थ रखने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकलने लगते हैं और सांस लेने में भी आसानी होती है। इस दौरान फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाती है, सांस लेना आसान हो जाता है और सहनशक्ति में सुधार होता है।
#4
3 महीने में शरीर पर दिखने लगता है क्या असर?
अगर आप 3 महीने तक लगातार सिगरेट नहीं पीते हैं तो इससे न केवल शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, बल्कि शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा इस दौरान शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी मजबूत होती है। इस समय तक खांसी और सांस लेने में भी समस्या नहीं होती है। इस बीच आपकी फेफड़ों की क्षमता 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और रक्त संचार भी सुधर जाता है।
#5
90 दिन के बाद क्या होता है?
अगर आप 90 दिन तक धूम्रपान किए बिना रहते हैं तो इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। जैसे-जैसे आपके फेफड़ों की प्राकृतिक सफाई प्रणाली ठीक होने लगती है, आपको खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी नहीं होगी। इस बीच सहनशक्ति बढ़ जाती है और आप ज्यादा सक्रीय बने रह पाते हैं। 90 दिनों के बाद आपके शरीर से कार्बन मोनोऑक्साइड पूरी तरह निकल जाता है और रक्त में ऑक्सीजन का स्तर स्थिर हो जाता है।