NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन अंजली
    Jan 25, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    26 जनवरी, 1950 को अपने संविधान को अपनाने के साथ ही भारत आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र बन गया था। यह दिन लोकतांत्रिक सिद्धांतों और आदर्शों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

    ऐसे में बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व से परिचित कराना छोटी उम्र से ही उनमें ऐतिहासिक जागरूकता और देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने का एक शानदार अवसर हो सकता है।

    इसके लिए आप ये 5 तरीके अपना सकते हैं।

    #1

    गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का अंतर समझाएं

    सबसे पहले बच्चों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच का अंतर समझाएं।

    भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी की याद में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।

    भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू हुआ।

    यह उत्सव ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में सिखाने का एक शानदार मौका है।

    #2

    गणतंत्र का मतलब बताएं

    गणतंत्र सरकार का एक रूप है, जिसमें लोग राजा या शासक की बजाय सत्ता संभालने के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं।

    एक गणतंत्र में निर्णय लेने का काम अक्सर निर्वाचित प्रतिनिधियों को सौंप दिया जाता है क्योंकि हर निर्णय पर प्रत्येक नागरिक से परामर्श लेना अव्यावहारिक होता है।

    नागरिकों द्वारा चुने गए इन प्रतिनिधियों को ऐसे निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जो जनता के हित में हों।

    #3

    संविधान के बारे में बताएं 

    एक संविधान वास्तव में मौलिक सिद्धांतों और कानूनों के एक समूह के रूप में कार्य करता है, जो किसी देश के कामकाज को निर्देशित करता है।

    भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें 448 अनुच्छेद शामिल हैं।

    डॉ बीआर अम्बेडकर ने इस दस्तावेज को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी और इसे पूरा करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

    #4

    ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करें 

    गणतंत्र दिवस पर की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक झंडा फहराना है।

    अगर संभव हो तो अपने परिवार के सभी बच्चों के साथ एक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही उन्हें इसके महत्व को समझाएं।

    आप अपने बच्चे को कला और क्राफ्ट में भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना स्वयं का झंडा बनाने और उससे अपने घर को सजाने के लिए कहें।

    #5

    देशभक्ति के गीत और कविताएं गाएं

    कई लोग 26 जनवरी की सुबह 'ऐ मेरे वतन के लोगों' या 'मेरे देश की धरती' जैसे देशभक्ति के गीतों को सुनते हैं।

    वैसे भी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ घर पर देशभक्तिपूर्ण गीत समारोह आयोजित करने से ज्यादा मजेदार क्या हो सकता है।

    आप केवल देशभक्ति के गीतों को शामिल करके इसे अंताक्षरी के खेल में भी बदल सकते हैं। इसके साथ ही अपने बच्चों को प्रत्येक गाने के बोल और उसके पीछे का वास्तविक अर्थ भी समझाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणतंत्र दिवस
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं ये तिरंगा पेय पदार्थ, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    गणतंत्र दिवस पर इस तरह से सजाएं घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत घर की सजावट
    गणतंत्र दिवस 2023: अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजे देशभक्ति से भरी ये शुभकामनाएं सोशल मीडिया
    गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित गृह मंत्रालय

    टिप्स

    सावन: उपवास के दौरान किन चीजों को करें डाइट में शामिल और किन से करें परहेज? सावन
    पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए सुबह के समय करें ये 5 काम वजन घटाना
    मानसून में सुरक्षित कार ड्राइविंग के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी   मानसून
    बाढ़ वाली जगह पर फंस गए हैं? तुरंत उठाएं ये कदम बाढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025