Page Loader
मार्च में लेना चाहते हैं सर्दियों का आनंद? करें इन जगहों का रुख
मार्च में इन जगहों पर महसूस करें सर्दियों की ठंडक

मार्च में लेना चाहते हैं सर्दियों का आनंद? करें इन जगहों का रुख

लेखन सयाली
Mar 10, 2025
03:08 pm

क्या है खबर?

मार्च का महीना आते ही भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगता है। हालांकि, कुछ खास जगहें ऐसी भी हैं, जहां इस समय भी सर्दियों की ठंडक महसूस की जा सकती है। ये स्थान न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि यहां का मौसम भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप मार्च में भी सर्दियों का आनंद लेना चाहते हैं तो इन जगहों की यात्रा की योजना बना लें।

#1

मनाली

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां मार्च के महीने में भी बर्फबारी होती रहती है, जिससे यह स्थान सर्दियों को पसंद वाले लोगों के लिए स्वर्ग समान बन जाता है। मनाली में आपको बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों को देखने का मौका मिल सकता है। यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी गतिविधियां भी की जा सकती हैं, जो आपके अनुभव को और रोमांचक बना देंगी।

#2

औली

उत्तराखंड में स्थित औली एक छोटा-सा शहर ,है जो अपनी स्कीइंग सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मार्च में यहां बर्फबारी होती है, जिससे यह सर्दियों का मजा लेने के लिए एक आदर्श स्थान बन जाता है। औली की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण मन को मोह लेते हैं। यहां आप स्कीइंग के अलावा ट्रेकिंग और अन्य रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं, जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी।

#3

गुलमर्ग

गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपनी खूबसूरत वादियों और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां मार्च के महीने में भी बर्फ जमी रहती है। इससे यह स्थान स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी गतिविधियों के लिए उपयुक्त बन जाता है। यहां के हरियाली और बर्फ की चादर से ढके पहाड़ आपके दिल को छू लेंगे। गुलमर्ग की सुंदरता और शांत माहौल आपको सर्दियों का पूरा आनंद लेने का मौका देते हैं।

#4

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। मार्च महीने तक यहां हल्की ठंड बनी रहती है, जिस कारण यह स्थान घूमने-फिरने वालों को आकर्षित करता रहता है। शिमला अपनी ब्रिटिश कालीन वास्तुकला के लिए मशहूर है। यहां की यात्रा पर आ कर आप माल रोड जा कर खरीदारी कर सकते हैं और आस-पास के अनदेखे इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं।