Loading...
आरामदायक नींद लेना चाहते हैं? नियमित रूप से पैसे बचाने से मिलेगी मदद, अध्ययन में खुलासा
नियमित रूप से पैसे बचाना अच्छी नींद लेने में मददगार

आरामदायक नींद लेना चाहते हैं? नियमित रूप से पैसे बचाने से मिलेगी मदद, अध्ययन में खुलासा

लेखन सयाली
Nov 03, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

हम सब रोजाना आरामदायक नींद लेना चाहते हैं, लेकिन व्यस्तता के चलते यह मुश्किल हो गया है। हालांकि, क्या हो अगर हम आपसे कहें कि पैसों की बचत करके आप अच्छी नींद ले सकते हैं? एक हालिया अध्ययन में यह दावा किया गया है कि हर महीने पैसों की बचत करने से आरामदायक नींद लेने में मदद मिलती है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अध्ययन

ज्यादा बचत करने से बढ़ती है जीवन संतुष्टि

इस अध्ययन को यूनाइटेड किंगडम (UK) स्थित ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर पूरा किया है। इससे यह सामने आया कि जो लोग नियमित रूप से पैसों की बचत करते हैं, उन्हें ऐसा न करने वालों की तुलना में बेहतर नींद आती है और वे ज्यादा खुशहाल रहते हैं।

अध्ययन से यह भी पता चला कि कम आय वाले नियमित बचत करने वालों की जीवन संतुष्टि का स्तर, बचत न करने वाले अधिक अमीर लोगों के समान ही होता है।

जांच

इस तरह किया गया अध्ययन

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने कई पुराने अध्ययनों को खंगाला। इसमें एक ऐसा अध्ययन भी शामिल था, जिसमें 10 साल की अवधि के दौरान हजारों लोगों की बचत पर नजर रखी गई थी।

आय को 2 प्रकार से मापा गया था, जिसमें एक गैर-समायोजित था। इसमें परिवार के आकार के हिसाब से बचत नहीं थी। दूसरे प्रकार में घर में रहने वाले वयस्कों और बच्चों की संख्या के आधार पर घरेलू आय को बचाना शामिल था।

ADVERTISEMENT

नतीजे

क्या रहे अध्ययन के नतीजे?

नतीजों के मुताबिक, बचत न करने वालों में से 72 प्रतिशत लोगों ने नींद को ठीक या अच्छा बताया। हर महीने थोड़ी बचत करने वालों के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग बचत नहीं करते, उनमें से लगभग आधे लोग अपने जीवन से काफी हद तक या पूरी तरह संतुष्ट थे। वहीं, हर महीने लगभग 38,155 से 50,746 की बचत करने वालों के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया।

ADVERTISEMENT