NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चैत्र नवरात्रि 2023: दिल्ली NCR में मौजूद मां दुर्गा के 5 प्रसिद्ध मंदिर
    अगली खबर
    चैत्र नवरात्रि 2023: दिल्ली NCR में मौजूद मां दुर्गा के 5 प्रसिद्ध मंदिर
    नवरात्रि के दौरान दिल्ली के इन मंदिरों में जरूर जाएं

    चैत्र नवरात्रि 2023: दिल्ली NCR में मौजूद मां दुर्गा के 5 प्रसिद्ध मंदिर

    लेखन अंजली
    Mar 19, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित प्रमुख पर्व है, जो साल में दो बार मनाया जाता है।

    कई हिंदू अनुयायी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए नवरात्रि के दौरान देवी के मंदिरों में जाते हैं।

    दिल्ली NCR में मां दुर्गा के बहुत प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जहां नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से भक्त आते हैं और अपनी सुंदर बनावट से आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

    आइए आज हम आपको दिल्ली NCR के पांच प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं।

    #1

    कालकाजी मंदिर 

    देवी काली को समर्पित यह मंदिर दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित है।

    ऐसा माना जाता है कि यहां दिखाई देने वाली देवी की छवि स्वयं प्रकट हुई है, वहीं पौराणिक कथा की मानें तो इसी जगह मां काली ने राक्षसों का संहार किया था। ऐसे में मंदिर को सिद्ध पीठ और जयंती काली पीठ के नाम से भी जाना जाता है।

    नवरात्रि के दौरान कालकाजी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है।

    #2

    छतरपुर मंदिर 

    मां दुर्गा के नौ अवतारों में से एक देवी कात्यायनी को समर्पित यह मंदिर भी दक्षिणी दिल्ली में स्थित है और इसकी स्थापना बाबा संत नागपाल जी ने 1974 में की थी।

    लगभग 70 एकड़ में फैला यह मंदिर दिल्ली के सबसे खूबसूरत और शानदार मंदिरों में शुमार है।

    वहीं इस मंदिर में विशाल पेड़ है, जहां लोग मन्नत का धागा, चुनरी या चूड़ी बांधते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मन्नत जल्दी पूरी होती है।

    #3

    झंडेवालान मंदिर

    मां झंडेवाली को समर्पित यह मंदिर दिल्ली के मध्य में करोल बाग में स्थित है।

    इस मंदिर का इतिहास करीब 100 साल पुराना है। सुबह के 5 बजे इस मंदिर के कपाट खुलते हैं और तभी से भक्तों की कतारें लगना शुरू हो जाती हैं।

    यहां दिनभर में लगभग 5,000 से 6,000 श्रद्धालु हर दिन दर्शन के लिए आते हैं और नवरात्रि के दौरान को आकांड़ा काफी बढ़ जाता है।

    इस मंदिर की सजावट इसका सबसे बड़ा आकर्षण है।

    #4

    शीतला माता देवी मंदिर

    शीतला माता देवी मंदिर गुरूग्राम में स्थित है और नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त आते हैं।

    ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। यहां पर आचार्य द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को प्रशिक्षण दिया था।

    मंदिर की भव्य संरचना देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

    #5

    गुफा मंदिर

    शीतला माता मंदिर के अलावा, गुफा मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।

    यह मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित है। यह पुराने मंदिरों में से एक है और यह मां वैष्णो देवी को समर्पित है।

    यह मंदिर एक बड़ी गुफा के लिए जाना जाता है, जो भक्तों को वैष्णो देवी मंदिर में होने का एहसास दिलाता है।

    इस मंदिर में देवी कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वाला देवी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नवरात्रि
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    नवरात्रि

    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि के दिनों में इन छह बातों का रखें विशेष ध्यान कोलकाता
    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में कहीं घुमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं जम्मू-कश्मीर
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ स्वास्थ्य
    नवरात्रि: व्रत में इसलिए खाते हैं कुट्टू की चीजें, इसके सेवन से होते हैं चमत्कारिक फायदे स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    चेहरे पर लगाएं स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक, त्वचा संबंधित समस्याएं होंगी दूर  त्वचा की देखभाल
    बालों को लंबा और मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की देखभाल
    बदन दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर  एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025