NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ऑफिस ट्रिप पर जाने की बना रहे हैं योजना? ये 5 देश रहेंगे सबसे उत्तम 
    अगली खबर
    ऑफिस ट्रिप पर जाने की बना रहे हैं योजना? ये 5 देश रहेंगे सबसे उत्तम 

    ऑफिस ट्रिप पर जाने की बना रहे हैं योजना? ये 5 देश रहेंगे सबसे उत्तम 

    लेखन सयाली
    May 19, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    कॉर्पोरेट यात्राएं कर्मचारियों की हौसला अफजाई और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका होती हैं।

    एक अच्छी विदेश यात्रा कर्मचारियों को काम की थकान से छुटकारा दिलाकर तरोताजा करने में मदद करेगी।

    इसके अलावा यह उन्हें बेहतर तरीके से काम करने के लिए भी प्रेरित करेगी। अगर आप भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस ट्रिप पर लेजाने की योजना बना रहे हैं तो इन 5 देशों का रुख करें।

    #1

    थाईलैंड का पटाया शहर

    थाईलैंड का शहर पटाया व्यावसायिक सुविधाओं और जीवंत लाइफस्टाइल का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करता है। यहां पर विश्व स्तरीय व्यावसायिक होटल और कई घूमने लायक जगहें हैं।

    पटाया की संस्कृति कर्मचारियों को कई गतिविधियों में शामिल होने का मौका देती है। यह मौज-मस्ती करने और एक-दूसरे के साथ पहचान बढ़ाने का बढ़िया अवसर हो सकता है।

    सबसे अच्छी बात यह है कि भारत से यहां पहुंचना आसान है और वीजा आगमन पर मिल जाता है।

    #2

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है। यहां की जीवंत संस्कृति और सुंदर नजारे आपका मन मोह लेंगे।

    'पश्चिम की गार्डन सिटी' के नाम से प्रसिद्ध कोलंबो में चारों तरफ हरियाली नजर आती है। सुनहरे समुद्र तटों के अलावा इस शहर में खूबसूरत पहाड़ और लुभावने दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

    कोलंबो में सुंदरता और व्यवसाय के अवसरों का अच्छा मिश्रण है, जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

    #3

    सिंगापुर

    सिंगापुर संस्कृति और आधुनिकीकरण का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करता है। यहां कई आधुनिक सुविधाएं और होटल मौजूद हैं, जो इसे कॉर्पोरेट यात्राओं के लिए आदर्श स्थान बनाता है।

    इसके अलावा सिंगापुर में कई घूमने लायक जगह और मजेदार गतिविधियां भी होती हैं, जिनमें आपके कर्मचारी मनोरंजन के लिए शामिल हो सकते हैं। खरीदारी से लेकर मनोरंजन पार्क जाने तक, सिंगापुर में अच्छा समय बिताने के लिए आपको सभी चीजें मिलेंगी।

    #4

    दुबई

    दुबई भारतीय लोगों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पहली पसंद है। इसका कारण यहां के अद्भुत आकर्षण, शॉपिंग सेंटर, मॉल और इनडोर आकर्षण हैं। यह बजट-अनुकूल और निकटतम स्थानों में से एक है, जहां आप भारत से आसानी से पहुंच सकते हैं।

    अगर आप शाही और जीवंत अनुभव चाहते हैं तो अपने ऑफिस के कर्मचारियों को लेकर यहां जरूर जाएं। यह देश महिलाओं के घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित रहेगा।

    #5

    वियतनाम का हो-ची-मिन्ह शहर

    वियतनाम में स्थित हो-ची-मिन्ह शहर एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पेश करता है। यहां पर विकसित इमारतें, होटल और कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    इस शहर को साइगॉन के नाम से भी जाना जाता है, जिसे वियतनाम का आर्थिक केंद्र माना जाता है। हो-ची-मिन्ह शहर इस देश के भविष्य और इसके अतीत दोनों की झलक पेश करता है।

    यह शहर हलचल भरे बाजारों, जीवंत नाइट लाइफ और स्वादिष्ट स्थानीय पकवानों के लिए भी प्रसिद्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    थाईलैंड
    वियतनाम
    सिंगापुर

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    यात्रा

    2024 में आएंगे कई लंबे सप्ताहांत, इन जगहों पर घूमने की योजना बनाएं पर्यटन
    2024 में यागदार यात्रा के लिए इन 5 जगहों का करें रुख ट्रेवल टिप्स
    जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार  पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये 5 जगह शादी के टिप्स

    थाईलैंड

    कोरोना वायरस: चीन जुलाई से ही प्रमुख लोगों को दे रहा है संभावित वैक्सीन चीन समाचार
    कोरोना वायरस: थाईलैंड में 100 दिन से नहीं मिला घरेलू संक्रमण का मामला, ऐसे पाया काबू चीन समाचार
    कोरोना के खिलाफ थाईलैंड का सुरक्षित सफर थमा, 100 से ज्यादा दिन बाद मिला घरेलू मामला वियतनाम
    दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत चीन समाचार

    वियतनाम

    चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी
    उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प, किम से मिले दक्षिण कोरिया
    'बिकनी एयरलाइन' का ख़ास ऑफर, मात्र नौ रुपये में बुक हुई हवाई टिकट भारत की खबरें
    फेसबुक की बड़ी चूक, असुरक्षित सर्वर पर पाए गए 41.9 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर- रिपोर्ट फेसबुक

    सिंगापुर

    कोरोना वायरस: सिंगापुर ने जारी की नए स्ट्रेन के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने की चेतावनी कोरोना वायरस
    सिंगापुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की उड़ानें रद्द करने की मांग दिल्ली
    केजरीवाल के दावे पर सिंगापुर की प्रतिक्रिया- नया वेरिएंट नहीं, भारत में मिला स्ट्रेन फैल रहा दिल्ली
    केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर ने जताई कड़ी आपत्ति, जयशंकर बोले- उनका बयान भारत का नहीं अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025