यौन शक्ति बढ़ाने के लिए अपनाएँ ये असरदार घरेलू उपाय, जल्द होगा फ़ायदा
क्या है खबर?
शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखने के लिए पार्टनर का ख़ुश रहना बहुत ज़रूरी है।
वैवाहिक जीवन में ख़ुश रहना पार्टनर की आपसी समझ और रिश्ते पर निर्भर करता है।
वैवाहिक जीवन और रिश्तों में नज़दिकियों के लिए यौन संबंध की अहम भूमिका होती है। अगर यौन जीवन में आप ख़ुश नहीं है तो इसका सीधा संबंध रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में यौन शक्ति का महत्व बढ़ जाता है।
आइए जानते हैं इसे बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय।
उपाय 1
आँवले के इस्तेमाल से बढ़ाएँ यौन शक्ति
आँवला सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। आँवला खाने से कई शारीरिक फ़ायदे होते हैं। आँवले के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
आँवला आँखों और बालों के साथ ही यौन शक्ति बढ़ाने में भी फ़ायदेमंद होता है। इसके लिए आँवले के चूर्ण को एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें।
ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी यौन शक्ति पहले के मुकाबले काफ़ी बढ़ जाएगी।
उपाय 2
अश्वगंधा है यौन शक्ति बढ़ाने में फ़ायदेमंद
प्राचीनकाल से ही अश्वगंधा का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता रहा है। यह एक सदियों पुरानी औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।
साथ ही इसका इस्तेमाल यौन शक्ति बढ़ाने में भी किया जाता है। इसके लिए अश्वगंधा के चूर्ण को दूध के साथ सुबह-शाम लें।
कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल के बाद ही आपकी यौन शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और यौन जनित कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
उपाय 3
यौन शक्ति बढ़ाने में फ़ायदेमंद है सोंठ
सोंठ का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल मसालों के रूप में भी किया जाता है।
साथ ही सोंठ दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बुखार में सोंठ बहुत फ़ायदेमंद है। इसके अलावा यौन शक्ति बढ़ाने में भी सोंठ का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके लिए सोंठ के पाउडर को काले तिल और पिप्पली के साथ मिलाकर चूर्ण बना लें। अब इसे रोज़ सोने से पहले गर्म दूध के साथ ले।
जानकारी
उड़द की दाल भी बढ़ाती है यौन शक्ति
उड़द की दाल, खाने के साथ ही औषधि के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। इससे यौन शक्ति भी बढ़ाई जाती है। आधा चम्मच उड़द की दाल को कौंच के साथ पीसकर सुबह-शाम लेने से यौन शक्ति बढ़ती है।
उपाय 5 और 6
इमली और छुहारा से बढ़ाएँ यौन शक्ति
इमली, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यौन शक्ति भी बढ़ाती है। इससे कई तरह की एलर्जी को भी दूर किया जा सकता है। इमली के बीज को मिश्री में मिलाकर खाने से यौन शक्ति की समस्या से छुटकारा मिलता है।
छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो दाँतों के गलन और गैस की समस्या में फ़ायदेमंद होता है। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए छुहारे, काजू और बादाम को दूध में उबाल कर रात में खाएँ।