रसोई की इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके घर को करें साफ
क्या है खबर?
आमतौर पर लोग घर की सफाई के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने से बचते हैं और इसके लिए महंगे सफाई उत्पादों का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर की सफाई के लिए अपने बजट को लेकर चिंतित रहते हैं तो आइए आज हम आपको रसोई के पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप घर की सफाई कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं।
#1
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा एक ऐसा रसोई का सामान है, जो घर के कई कामों में आता है। आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की सफाई के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपके घर में किसी जगह पर जिद्दी दाग लग गया है तो आप वहां बेकिंग सोडा छिड़ककर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर उसे पानी से साफ कर दें। ऐसा करने से दाग आसानी से हट जाएगा।
#2
सिरका आएगा काम
सिरका एक खट्टा पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल घर की सफाई के लिए किया जा सकता है। अगर आपके घर के बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी को साफ करने में मुश्किल हो रही है तो एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को टाइल्स पर छिड़कें और फिर 10 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर दें।
#3
नींबू भी है प्रभावी
नींबू में खट्टा तत्व होता है, जो घर की सफाई करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपने घर के बाथरूम को कीटाणु मुक्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधे नींबू को कटिंग बोर्ड पर रखें और फिर उसके ऊपर नमक छिड़कें। इसके बाद आधे नींबू से बाथरूम के टाइल्स और अन्य सतहों को साफ करें। अंत में पानी से सब कुछ धो लें।
#4
नमक से मिलेगी मदद
नमक का इस्तेमाल भी घर की सफाई के लिए किया जा सकता है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में कीड़े-मकोड़े हो गए हैं तो उन्हें दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए नमक को उस जगह पर डालें, जहां कीड़े-मकोड़े हो गए हों। इसके अलावा नमक का इस्तेमाल आप किचन में जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।
#5
बेकिंग पाउडर भी है कारगर
बेकिंग पाउडर भी घर की सफाई के लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। अगर आपके घर में किसी जगह पर बदबू हो गई है तो इसे दूर करने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए बदबू वाली जगह पर बेकिंग पाउडर डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उसे पानी से साफ कर दें। इन 5 रसोई के उपकरणों की मदद से आप अपने घर को आसानी से साफ रख सकते हैं।