फ्लाइट बुक करते समय इन 5 हैक्स को आजमाएं, हर बार मिलेंगे सस्ते टिकट
क्या है खबर?
फ्लाइट की टिकट बुक करते समय सही समय पर सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। कई लोग फ्लाइट की टिकट खरीदने के लिए उत्साहित होते हैं और इसी वजह से वे महंगे टिकट खरीद लेते हैं। हालांकि, अगर आप फ्लाइट के लिए कम दामों पर टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए आज हम आपको फ्लाइट बुक करते समय अपनाए जाने वाले 5 हैक्स के बारे में बताते हैं।
#1
सही समय पर करें बुकिंग
फ्लाइट की टिकट बुक करने के लिए सही समय का चयन करना बेहद जरूरी है। आमतौर पर हवाई यात्रा करने से 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करने से आपको सस्ते दामों पर टिकट मिल सकते हैं। अगर आप आखिरी समय पर टिकट बुक करते हैं तो आपको अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बुधवार या गुरुवार को फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको सस्ते दामों पर टिकट मिल सकते हैं।
#2
पहले कर लें खोज-बीन
अगर आप फ्लाइट की टिकट खरीदने से पहले अन्य वेबसाइट पर खोज करते हैं तो इससे आपको टिकट खरीदने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, कई बार एक ही एयरलाइन कंपनी के टिकट के दाम अलग-अलग वेबसाइट पर अलग होते हैं। इसलिए, टिकट खरीदने से पहले अलग-अलग वेबसाइट पर खोज करना अच्छा तरीका हो सकता है। इसके अलावा आप एयरलाइन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर डाल सकते हैं।
#3
पढ़ें सामान से जुड़े नियम
अगर आप हवाई यात्रा के लिए सामान ले जा रहे हैं तो सामान के लिए भी अलग-अलग वेबसाइट पर खोज करें। कई एयरलाइन कंपनियां सामान के लिए अलग से चार्ज करती हैं। इसके अलावा कई एयरलाइन कंपनियों की तरफ से सामान के लिए छूट भी दी जाती है। बेहतर होगा कि आप इन बातों को ध्यान में रखकर ही टिकट बुक करें। इससे आपको यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
#4
कनेक्टिंग फ्लाइट होंगी अच्छा विकल्प
अगर आप हवाई यात्रा के लिए कम दामों पर टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुन सकते हैं। कनेक्टिंग फ्लाइट का मतलब है कि अगर आप एक शहर से दूसरे शहर हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आप पहले एक शहर से दूसरे शहर जाएं और फिर दूसरे शहर से तीसरे शहर के लिए उड़ान भरें। इस तरीके से आप सस्ते दामों पर टिकट बुक कर सकते हैं।
#5
ऑफ सीजन में करें यात्रा
अगर आप किसी भी शहर की यात्रा करने के लिए कम दामों पर टिकट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफ सीजन का चयन करना अच्छा तरीका हो सकता है। ऑफ सीजन में हवाई यात्रा करने से न केवल आपको टिकट सस्ते मिलेंगे, बल्कि आप कम भीड़-भाड़ वाले माहौल में यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा ऑफ सीजन में आप होटल में भी छूट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे आपकी हवाई यात्रा सुविधाजनक होगी और आपकी जेब पर भार नहीं पड़ेगा।