NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये पारंपरिक कपड़े, मिलेगा एक शाही और सुंदर लुक
    अगली खबर
    रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये पारंपरिक कपड़े, मिलेगा एक शाही और सुंदर लुक

    रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये पारंपरिक कपड़े, मिलेगा एक शाही और सुंदर लुक

    लेखन सयाली
    Mar 01, 2025
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    रमजान इस्लाम के सबसे पवित्र महीनों में से एक है, जो इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना होता है।

    इस महीने के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबी सुबह से शाम तक उपवास करते हैं और सूर्यास्त के समय अपना उपवास तोड़ते हैं।

    यह खुशी का मौका होता है, क्योंकि इस दौरान परिवार और दोस्त इफ्तार की दावतों और ईद मनाने के लिए एक साथ आते हैं।

    महिलाएं रमजान के समय ये शानदार पारंपरिक परिधान पहन सकती हैं, जिनसे उन्हें एक शाही लुक मिलेगा।

    #1

    चिकनकारी सूट

    लखनऊ की चिकनकारी दुनियाभर में मशहूर है, जिसमें तहजीब और सादगी की झलक नजर आती है।

    आप रमजान के पाक महीने के दौरान चिकनकारी सूट पहन सकती हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं।

    ये सूट कई अलग-अलग कपड़ों, डिजाइन और रंगों में उपलब्ध रहते हैं। अगर आप सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो जॉर्जेट या कॉटन के कपड़े वाली चिकनकारी कुर्ती चुनें और उसे प्लाजो के साथ स्टाइल करें।

    #2

    अनारकली सूट

    अपनी इफ्तार पार्टी के समय आपको शानदार कढ़ाई वाला अनारकली सूट पहनना चाहिए। इस सूट में एक लंबी और घेर वाली कुर्ती होती है, जिसे चूड़ीदार पैजामे या लेगिंग के साथ पहना जाता है।

    इसपर सुंदर डिजाइन और कढ़ाई वाला दुप्पट्टा ओढ़कर लुक को पूरा किया जाता है। यह सूट एक बार फिर महिलाओं के बीच प्रचिलित हो रहा है, क्योंकि यह एक शाही लुक प्रदान करता है।

    इसके साथ कानों में चांद बालियां और पैरों में जूती पहनें।

    #3

    वेलवेट सूट

    इस साल महिलाएं वेलवेट सूट पहनना पसंद कर रही हैं, जो रमजान के लिए एक बढ़िया आउटफिट हो सकता है।

    यह सूट वेलवेट के कपड़े से बनता है और सर्दी-गर्मी दोनों मौसमों के लिए सही रहता है।

    वेलवेट सूट अनारकली, स्ट्रेट फिट और नायरा कट जैसे विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध रहते हैं।

    मेहरून या नीले जैसे गाढ़े रंगों वाला वेलवेट सूट पहनें और उसके साथ बड़े आकार के झुमके स्टाइल करें।

    #4

    शरारा

    शरारा मुस्लिम महिलाओं का पसंदीदा पारंपरिक परिधान होता है, जो आरामदायक भी होता है। इसमें फ्लेयर्ड यानि चौड़ी पैंट, शॉर्ट कुर्ती और दुपट्टा शामिल होता है।

    शरारों पर मोती, सितारों और रेशमी धागों से कढ़ाई की जाती है, जिससे उसकी शोभा बढ़ जाती है। इसके साथ आप कुंदन वाले झुमके, चूड़ियां और चोकर वाला हार पहन सकती हैं।

    पैरों में हील वाली सैंडल पहनकर अपने लुक को पूरा करें और पोटली वाला पर्स भी टांगें।

    #5

    अबाया

    अबाया एक ढीला-ढाला कपड़ा होता है, जो मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाता है। आम तौर पर यह कपड़ा काले या नीले रंगों में उपलब्ध होता है और बेहद साधारण होता है।

    हालांकि, खास मौकों पर पहना जाने वाला अबाया जीवंत रंगों में तैयार किया जाता है और उसपर कढ़ाई का काम भी किया जाता है।

    आप रमजान के दौरान रेशमी अबाया पहन सकती हैं, जो सादगी भरा लुक भी देगा और शाही भी लगेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रमजान
    फैशन टिप्स
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रमजान

    माह-ए-रमजान: जानिए इस पाक महीने का महत्व, रोजे रखने के नियम और तारीख लाइफस्टाइल
    माह-ए-रमजान के मौके पर बनाएं ये मीठे व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना  लाइफस्टाइल
    रमजान में इफ्तार के समय जरूर ट्राई करें ये खास और स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    ईद-उल-फितर 2023: जानिए इस त्योहार की तिथि, इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें  ईद-उल-फितर

    फैशन टिप्स

    मेहंदी समारोह के लिए लड़के चुन सकते हैं ये कपड़े, लगेंगे सबसे ज्यादा स्टाइलिश लाइफस्टाइल
    स्वेटर से रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान और प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    2025 में महिलाएं करें अपने कपड़ों को अपडेट, इन ट्रेंड्स को अपनाकर दिखेंगी स्टाइलिश महिलाओं के लिए टिप्स
    पुरुष आकर्षक दिखने के लिए पहन सकते हैं गोवा के ये पारंपरिक परिधान गोवा

    त्यौहार

    गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं पहनें तिरंगे से प्रेरित ये 5 कपड़े, दिखेंगी खूबसूरत गणतंत्र दिवस
    आने वाला है गणतंत्र दिवस, जान लीजिए इस पर्व से जुड़े कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस पर मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट तिरंगे वाली मिठाइयां, जानिए इनकी आसान रेसिपी गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस से पहले जान लीजिए भारत के संविधान की 5 खास बातें गणतंत्र दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025