LOADING...
स्टेडियम में IPL मैच देखते समय मेकअप नहीं होगा खराब, बस अपना लें ये सुझाव
IPL देखने जाएं तो ऐसे सेट करें मेकअप

स्टेडियम में IPL मैच देखते समय मेकअप नहीं होगा खराब, बस अपना लें ये सुझाव

लेखन सयाली
Apr 21, 2026
03:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हर सीजन एक त्योहार की तरह होता है। इन दिनों इसका 19वां सीजन चल रहा है और हर मैच में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में अगर आप मैच के दौरान स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इसके लिए मेकअप को सही तरीके से सेट करना जरूरी है। अगर आप स्टेडियम में मैच देखते समय ये मेकअप टिप्स अपनाएंगी तो वह पसीने से बहेगा नहीं।

#1

मेकअप बेस को सेट करें

IPL मैच के दौरान पसीना आने की संभावना अधिक रहती है और इससे आपके मेकअप के बहने की संभावना बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करें, फिर इसे मेकअप के लिए तैयार करने वाला लोशन लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं, फिर चेहरे को सेट करने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करें। अंत में चेहरे पर मेकअप को टिकाने वाला सेटिंग स्प्रे छिड़कें।

#2

लंबे समय तक टिका रहेगा लिक्विड आईलाइनर

अगर आप यह चाहती हैं कि आपकी आंखों का मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो इसके लिए लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आपकी आंखें न केवल खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि आपका मेकअप भी लंबे समय तक बना रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो अपनी आंखों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काजल और मस्कारा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी उत्पाद वाटर प्रूफ चुनें, ताकि वे बहें न।

Advertisement

#3

लिपस्टिक को फिक्स करने के लिए करें ये काम

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक मैच के दौरान न फैले तो इसके लिए सबसे पहले अपने होंठों को साफ करें, फिर इसे कंसीलर से ढकें। इसके बाद अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएं और आखिर में लिपस्टिक को फिक्स करने के लिए अपने होंठों पर एक टिश्यू पेपर रखकर हल्के हाथों से दबाएं। आप चाहें तो लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर मेकअप के लिए तैयार करने वाला लोशन लगा सकती हैं।

Advertisement

#4

चेहरे से पसीना बहने से रोकने के लिए करें ये काम

IPL मैच के दौरान चेहरे से पसीना बहना एक आम बात है, लेकिन इससे आपका पूरा मेकअप खराब हो सकता है। इसकी रोकथाम के लिए अपने चेहरे को साफ करने के बाद उस पर तेल हटाने वाले पेपर से अतिरिक्त तेल को हटाएं, जिसे ब्लोटिंग पेपर भी कहते हैं। इसके बाद चेहरे पर मेकअप को टिकाने वाला स्प्रे छिड़कें। अगर आपके पास स्प्रे न हो तो चेहरे पर हल्के पाउडर का इस्तेमाल करें।

Advertisement