Loading...
दिवाली से पहले अपनी त्वचा को तैयार करने के लिए अपनाएं ये सुझाव, आएगा निखार
दिवाली से पहले त्वचा की देखभाल

दिवाली से पहले अपनी त्वचा को तैयार करने के लिए अपनाएं ये सुझाव, आएगा निखार

लेखन सयाली
Nov 01, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में हर कोई अपने घर को सजाने, साफ करने और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियों में लगा हुआ है। इस दौरान सभी महिलाएं और पुरुष चाहते हैं कि त्योहार पर उनकी त्वचा दमकती रहे। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होगा। आइए आज हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को दिवाली के लिए तैयार कर सकते हैं।

#1

त्वचा को साफ करें

त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह कदम आपकी त्वचा को कोमल बनाने के साथ चमकदार भी बनाएगा। इसके लिए आप चीनी, कॉफी या फिर ओट्स के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप पपीते के गूदे का उपयोग भी कर सकते हैं। पपीते में मौजूद तत्व मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं।

बाजार में भी कई तरह के स्क्रब मिलते हैं, जिन्हें अपनी त्वचा के हिसाब से चुनना चाहिए।

#2

त्वचा को नमी दें

दिवाली पर त्वचा को चमकदार बनाने के लिए उसे नमी देना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने नहाने के पानी में रोज़मेरी तेल की कुछ बूंदें मिलाएं या फिर नहाने के बाद गीली त्वचा पर नारियल के तेल से हल्के हाथों से मालिश करें।

यह तरीका त्वचा को नमी देने के साथ उसे मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा रोजाना दिन में 2 बार मॉइस्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENT

#3

चेहरे की मालिश करें

चेहरे की मालिश करने से खून का बहाव बेहतर होता है, जिससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है और वह स्वस्थ और चमकदार दिखती है। इसके लिए आप किसी अच्छी क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा चेहरे की मालिश से त्वचा में निखार भी आता है। इसके लिए आप अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक मालिश करें।

इससे आपके चेहरे की सूजन भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

#4

चेहरे पर मास्क लगाएं

त्योहार के मौसम में चेहरे पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और वह स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, शहद, दही, केसर और हल्दी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सामग्रियों से बने मास्क में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बाजार में मिलने वाले मास्क की सामग्रियां देखकर ही उसे लगाएं।

ADVERTISEMENT