NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सावन में अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से करें हरे रंग के कपड़ों का चुनाव
    अगली खबर
    सावन में अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से करें हरे रंग के कपड़ों का चुनाव

    सावन में अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से करें हरे रंग के कपड़ों का चुनाव

    लेखन सयाली
    Jul 27, 2024
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    सावन का पावन महीना शुरू हो गया है, जो भगवान शिव और माता पारवती को समर्पित होता है। इस त्योहार में हरे रंग का खास महत्त्व माना जाता है।

    भक्त व्रत और पूजा करते समय इस रंग के कपड़े पहनते हैं। हालांकि, अपनी त्वचा के रंग के मुताबिक हरे रंग के कपड़ों का चुनाव करना आपको खूबसूरत दिखने में मदद कर सकता है।

    आज के फैशन टिप्स में जानें अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार हरे कपड़े चुनने का तरीका।

    #1

    सावन में क्यों पहने जाते हैं हरे कपड़े?

    सावन के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनने का रिवाज होता है। हरा रंग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, बुद्धिमत्ता और स्थिरता लाता है।

    इस महीने में हरा रंग पहनकर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि भगवान शिव को हरा रंग बेहद प्रिय होता है।

    साथ ही सावन आते ही पेड़-पौधे हरे हो जाते हैं, इसके कारण यह रंग मानसून को भी दर्शाता है।

    #2

    कैसे पहचानें अपनी त्वचा का अंडरटोन?

    अपनी त्वचा के रंग के मुताबिक सही हरा रंग चुनने के लिए सबसे जरूरी है त्वचा के अंडरटोन को समझना। आप अपनी हाथों की नसों की मदद से अंडरटोन का पता लगा सकते हैं।

    अगर आपकी नसें बैंगनी या नीले रंग की हैं, तो आपका अंडरटोन कूल यानि गोरा है। वहीं, अगर आपकी नसें हरे रंग की हैं, तो आपका अंडरटोन गर्म यानि सांवला है।

    कई लोगों की नसों का रंग मिश्रित होता है, जो मध्यम अंडरटोन को दर्शाता है।

    #3

    सांवली त्वचा के लिए हरे रंग के कपड़े

    सांवली त्वचा वाले लोगों को हरे रंग के उन टोन्स का चुनाव करना चाहिए, जिनमें पीला अंडरटोन मौजूद हो। इस तरह के हरे रंगों में पीले रंग का स्पर्श शामिल होता है।

    सांवली त्वचा वाले लोग सावन में पूजा करते समय जैतूनी हरा, नींबू वाला हरा या चार्ट्रेज रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

    यह रंग सांवली त्वचा पर खिले हुए दिखाई देते हैं और उनकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकते हैं।

    #4

    गोरी त्वचा के लिए हरे रंग के कपड़े

    गोरी त्वचा की रंगत वाले लोगों को हरे रंग के ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिनमें नीला अंडरटोन शामिल हो। ऐसे हरे रंगों में नीले या बैंगनी रंग के टोन मौजूद होते हैं।

    गोरे लोगों को टिफनी नीला, जंगल वाला हरा और टील जैसे हरे रंगों के कपड़े चुनने चाहिए। ये रंग आपकी त्वचा को कॉम्प्लीमेंट करेंगे और आपकी रंगत को निखारेंगे।

    गोरी रंग वाले लोगों को नियोन हरे जैसे चटक रंगों से परहेज करना चाहिए।

    #5

    मध्यम त्वचा के लिए हरे रंग के कपड़े

    भारत के ज्यादातर लोगों की त्वचा की रंगत मध्यम होती है, जिसका अंडरटोन भी मध्यम होता है।

    इस तरह की रंगत वाले लोगों को हरे रंग के कपड़े चुनने से पहले ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    मध्यम रंगत वाले लोग पीले और नीले, दोनों अंडरटोन वाले हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ऐसी रंगत वाले लोग सेज हरे और केलि हरे जैसे रंग के कपड़े चुन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट
    ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के 2 सदस्य मुंबई से गिरफ्तार, दो साल से थे फरार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    फैशन टिप्स

    गर्मियों में शादियों के लिए आपके पास होनी चाहिए ये 5 खूबसूरत साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    गर्मियों के दौरान पुरुष अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स, मिलेगा कूल और स्टाइलिश लुक पुरुषों के लिए टिप्स
    पुरुष अपने गुलाबी रंग के कपड़ों को ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा स्मार्ट लुक पुरुषों के लिए टिप्स
    लखनऊ में मशहूर है 'चिकनकारी कशीदाकारी', जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य लखनऊ

    त्यौहार

    जानिए गणतंत्र दिवस पर 'झंडा फहराने' और स्वतंत्रता दिवस पर 'ध्वजारोहण' में क्या है अंतर?  गणतंत्र दिवस
    बसंत पंचमी की पूजा के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये कपड़े, लगेंगे बेहद स्टाइलिश लाइफस्टाइल
    बसंत पंचमी: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    बसंत पंचमी के मौके पर पीला पहनना होता है शुभ, इन पोशाकों का करें चुनाव  टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025