LOADING...
सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं? ये चीजें ले जाने की न करें गलती
सिंगापुर में न ले जाएं ये चीजें

सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं? ये चीजें ले जाने की न करें गलती

लेखन सयाली
Jun 23, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

सिंगापुर एक सुंदर और साफ-सुथरा देश है, जो अपने आधुनिक आर्किटेक्चर और हरियाली के लिए जाना जाता है। यह देश अपने नियमों और कानूनों के लिए भी मशहूर है। अगर आप सिंगापुर जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें पैक करने से बचना चाहिए, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और सुरक्षित हो। आइए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें सिंगापुर की यात्रा पर ले जाना मना है।

#1

बिना डॉक्टर की सलाह वाली दवाइयां

कई लोग यात्रा करते समय अपने साथ सिर दर्द और बुखार आदि की दवाइयां ले जाते हैं, ताकि कोई परेशानी होने पर उन्हें खा सकें। हालांकि, सिंगापुर में आप ऐसी कोई भी दवाई नहीं ले जा सकते, जिसे डॉक्टर ने आपको न सुझाया हो। दूसरे देशों में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली कुछ सामान्य दवाइयों में ऐसे नियंत्रित पदार्थ हो सकते हैं, जिन पर सिंगापुर में सख्त पाबंदी है।

#2

चबाने वाले गम

सिंगापुर में चबाने वाले गम लाना भी मना है। इसका कारण है कि गम के टुकड़े अक्सर सड़कों पर गिर जाते हैं और उन्हें साफ करना मुश्किल होता है। इसके अलावा गम के टुकड़े अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। अगर आप सिंगापुर की यात्रा करने वाले हैं तो अपने साथ चबाने वाले गम न लाएं, ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Advertisement

#3

सिगरेट और वेप

सिंगापुर में सिगरेट पीने की उम्र 18 वर्ष है और अगर आप इससे कम उम्र के व्यक्ति को सिगरेट देते हैं तो यह एक अपराध माना जाता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना भी मना है, इसलिए धूम्रपान करने वाले लोग अपने साथ सिगरेट न रखें और नियमों का पालन करें। इसके अलावा तंबाकू से बने सभी अन्य उत्पाद, हुक्का, E-सिगरेट और वेप ले जाना भी मना है।

Advertisement

#4

ड्रोन

सिंगापुर में ड्रोन उड़ाना भी मना है। अगर आपके पास ड्रोन है तो उसे अपने साथ बिल्कुल भी न ले जाएं। अगर आप किसी कारणवश ड्रोन को अपने साथ ले जाते हैं तो उसे उड़ाने की गलती न करें, क्योंकि ऐसा करना भी अपराध माना जाएगा और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यहां तक कि अगर आप ड्रोन उड़ाने वाले हैं तो पहले इसकी अनुमति जरूर लें, ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Advertisement