LOADING...
भारत के इन स्थानों पर सालभर रहती है गर्मी, आप यात्रा की बना सकते हैं योजना
इन शहरों में हमेशा रहती है गर्मी

भारत के इन स्थानों पर सालभर रहती है गर्मी, आप यात्रा की बना सकते हैं योजना

लेखन सयाली
Mar 11, 2025
01:07 pm

क्या है खबर?

भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जहां सालभर गर्मी बनी रहती है। इन जगहों पर तापमान उच्च रहता है और यहां की जलवायु भीषण गर्मी से भरी होती है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग हल्के कपड़े पहनते हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, ताकि वे इस तपिश से बच सकें। इस लेख में हम ऐसे ही स्थानों के बारे में जानेंगे, जहां 12 महीने गर्मी होती है। इनकी यात्रा करना शानदार अनुभव हो सकता है।

#1

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई एक ऐसा शहर है, जहां सालभर गर्मी रहती है। यहां का तापमान अक्सर 30 डिग्री से ऊपर ही रहता है। समुद्र के किनारे बसे होने के कारण यहां नमी भी अधिक होती है। चेन्नई में बारिश कम होती है और जब होती भी है तो वह थोड़े समय के लिए राहत देती है। यहां रहने वाले लोग हल्के कपड़े पहनते हैं और नारियल पानी का सेवन करते है, ताकि वे गर्मी से राहत पा सकें।

#2

तिरुवनंतपुरम

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम भी उन जगहों में शामिल है, जहां हमेशा गर्मी रहती है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध होने के साथ-साथ अपनी लगातार बनी रहने वाली गर्म जलवायु के लिए भी जाना जाता है। यहां का तापमान आमतौर पर 25 से 35 डिग्री के बीच रहता है। मानसून आने पर थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन उसके बाद फिर वही उमस भरी हवा चलने लगती हैं।

#3

मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भारत का आर्थिक केंद्र माना जाता है। इस शहर में भी सालभर गर्मी महसूस की जाती है। मुंबई का मौसम मुख्य रूप से 3 भागो मे बंटा हुआ होता, जिनमें ग्रीष्मकाल , मानसून तथा शीतकाल शामिल है। शीतकाल में आपको हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जो बाकि शहरों के सुहाने मौसम के समान होती है। हालांकि, बाकी समय गर्मी व उमसभरा माहौल बना रहता है।

#4

विशाखापट्टनम

विजाग नाम से जाना जाने वाला विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख बंदरगाह नगर है, जहां सालभर गर्मी रहती है। यहां तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहता है। समुद्र के किनारे होने के कारण यहां नमी अधिक होती है, जिसके कारण लोग पसीने से तर हो जाते हैं। यहां के लोग हल्के कपड़े पहनते हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, ताकि उमस भरी गर्मी से राहत पा सकें।