बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं रसोई की सामग्रियों के ये हेयर मास्क
क्या है खबर?
बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग न जाने कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में क्यों न रसोई में मौजूद सामग्रियों से कुछ असरदार हेयर मास्क बनाकर उनका इस्तेमाल किया जाए। आइए आज हम आपको रसोई के ऐसे सामग्रियों से हेयर मास्क बनाने के तरीके बताते हैं, जिनका इस्तेमाल आपके बालों को पोषण देने और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
#1
दही और नींबू का मास्क
दही और नींबू का मास्क बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में तीन बड़ी चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। इसके 15 से 20 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क बालों की चमक बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।
#2
केला और शहद का मास्क
केला और शहद का मास्क बालों को पोषण देने के साथ मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में एक पके केले को मैश करके उसमें एक बड़ी चम्मच शहद मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों की नमी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
#3
नारियल के दूध और जैतून के तेल का मास्क
नारियल का दूध और जैतून का तेल का मिश्रण भी बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच नारियल का दूध, एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 30 मिनट के बाद शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों की चमक बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
#4
दही और शहद का मास्क
दही और शहद का मास्क भी बालों को मुलायम बनाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 30 मिनट के बाद शैंपू से धो लें। इन हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें और इनका कोई भी इस्तेमाल करने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें।