बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के शादी के लहंगों की कीमत लग्जरी गाड़ियों से भी है अधिक
क्या है खबर?
बॉलीवुड सितारों की शादियां किसी उत्सव से कम नहीं होती हैं, जिनपर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।
इसका कारण यह है कि, क्योंकि दुनियाभर के प्रशंसकों की नजरें अपने पसंदीदा अभिनेत्रियों की शादी की तैयारियों पर टिकी रहती हैं। इस दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहता है दुल्हन द्वारा पहना गया लहंगा और उसकी कीमत।
आइए बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिनकी शादी के लहंगों की कीमत लग्जरी कार से भी अधिक थी।
#1
ऐश्वर्या राय
1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली ऐश्वर्या राय अपने फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह आज भी विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
उन्होनें अपनी शादी के दिन नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसका रंग पीला और गोल्डन था। इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये थी, क्योंकी इसमें सोने के तार का काम था और स्वरोस्की क्रिस्टल लगे थे।
ऐश्वर्या ने इसके साथ सोने के जेवर पहने थे।
#2
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी वह अभिनेत्री हैं, जो आज भी जवान दिखाई देती हैं। वह अपनी सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ अपने फैशन पर भी विशेष ध्यान देती हैं।
उन्होंने अपनी शादी पर लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसे तरुण तहिलयानी ने डिजाइन किया था। इस साड़ी पर 8,000 स्वरोस्की क्रिस्टल लगाए गए थे और इसकी कुल कीमत 50 लाख रुपये थी।
अपने लुक को पूरा करने के लिए शिल्पा ने कुंदन वाले जेवर पहने थे।
#3
करीना कपूर
करीना कपूर ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है, जो असल मायने में नवाब हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक बेगम जैसा नवाबी लुक अपनाया था।
उनके रिसेप्शन का शाही जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था, जो कि मेहरून रंग का लहंगा था।
इस खूबसूरत लहंगे की कीमत 50 लाख रुपये थी और इसके साथ उन्होंने सोने और कुंदन वाले जेवर स्टाइल किए थे।
#4
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा के पेस्टल लहंगे से नया ट्रेंड शुरू हो गया था और आज तक उसकी चर्चा की जाती है।
उन्होंने अपनी शादी के दिन लाल के बजाय गुलाबी लहंगा पहना था, जिसके बाद कई अभिनेत्रियों ने भी यह रंग चुनना शुरू कर दिया था।
विराट कोहली के साथ 7 फेरे लेते समय उन्होंने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। इस लहंगे पर बेहद खूबसूरत कारीगरी की गई थी और इसकी कुल कीमत 30 लाख रुपये थी।
#5
जेनेलिया डिसूजा देशमुख
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने ईसाई और मराठी रीती-रिवाजों में शादी की थी और दोनों के लिए अलग-अलग सेरेमनी रखी थीं।
हिंदू धर्म में की गई शादी के लिए जेनेलिया ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी चुनी थी। इस साड़ी की डिजाइनर नीता लुल्ला थीं और उन्होंने इसमें सोने के कुंदन के काम के साथ कढ़ाई वाला बॉर्डर लगाया था।
इस आउटफिट की कुल कीमत 17 लाख रुपये थी और इससे एक शाही और पारंपरिक लुक मिला था।