Loading...
इस दिवाली को और भी खास बनाने के लिए रखें इन बातों का विशेष ध्यान

इस दिवाली को और भी खास बनाने के लिए रखें इन बातों का विशेष ध्यान

लेखन अंजली
Oct 25, 2019
04:35 pm

क्या है खबर?

दिवाली इस बार 27 अक्टूबर को है। दियों के इस त्योहार के दिन आपको कुछ बेहद ही जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो सके। दरअसल, शास्त्रों का मानना है कि दिवाली के दिन घर में महालक्ष्मी आती हैं। ऐसे में इस दिन घर को साफ-सुथरा व सजाकर रखना चाहिए। इसके अलावा कुछ और बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। तो आइए जानें कि वे बातों कौन सी हैं।

शुरुआत

दिन की शुुरुआत ऐसे करें

दीपोत्सव के इन पांच दिनों के दौरान व्यक्ति को सुबह ज्यादा देर तक सोने से परहेज करना चाहिए।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में ही उठकर घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए।

जो लोग सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती।

अगर आप दिवाली पर अच्छा फल पाना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठकर नहा लीजिए व घर को सजाने में लग जाइए।

खरीदारी

खरीदारी के समय रखें विशेष ध्यान

अक्सर कई लोग दिवाली पर जमकर खरीदारी भी करते हैं।

ऐसे में किसी एक ही स्थान से सारी चीजें खरीदने से पहले बाजार मूल्य का मुआयना कर लें, क्योंकि कई बार आपको बाजार में चीजों की वैराइटी और सही मूल्य पता नहीं होता।

इस वजह से अधिक पैसे खर्च करके भी उतनी अच्छी चीजें नहीं खरीद पाते। ऐसे समय में छोटे बाजारों का रुख करना बेहतर होता है।

यहां आपको वैराइटी भी अधिक मिलेगी और बजट भी कंट्रोल में रहेगा।

ADVERTISEMENT

खान-पान

स्वस्थ रहना है तो मिठाईयां खाने से बचे

त्योहारों के समय, तो पकवान बनाने और बाजार से लाने का सिलसिला भी खूब चलता है।

ऐसे में अगर बाजार से मिठाइयां ला रहे हैं, तो मावे या दूध की यों को खरीदने और खाने से बचें, क्योंकि त्योहारी मौसम में इन चीजों में मिलावट अपने चरम पर होती है।

इसके अलावा घर पर मावे की मिठाई बनाते समय भी ध्यान रखें। अगर मावा मिलावटी हुआ तो आपको बीमार कर सकता है।

ऐसे में दिवाली पर मिठाईयां खाने से बचें।

ADVERTISEMENT

सौंदर्य

सौंदर्य का भी विशेष ध्यान रखें

काम की व्यस्तता में अपने सौंदर्य का ध्यान रखना न भूलें।

त्योहारों के समय की लापरवाही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि यह साफ-सफाई का समय होता है।

समय-समय पर त्वचा की सफाई, स्क्रबिंग और बालों का ध्यान रखें, ताकि त्योहार पर आप सही मायने में खूबसूरत दिखाई दें।

समय निकालकर घर पर ही मसाज एवं फेसपैक का प्रयोग करें, क्योंकि दीपावली की रात चेहरे को भी जगमगाना जरुरी है।

शुभ दिवाली!

ADVERTISEMENT