स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 5 शेक, बनाना है आसान
क्या है खबर?
गर्मियों में ठंडा-ठंडा शेक पीना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले शेक्स में अप्राकृतिक रंग और शक्कर की अधिक मात्रा होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे शेक्स की रेसिपी बताते हैं, जो न केवल आपको तरोताजा रख सकते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। इन शेक्स को बनाना भी बेहद आसान है।
#1
आम का शेक
सामग्री: एक आम, डेढ़ कप दूध, एक बड़ी चम्मच चीनी, एक छोटी चम्मच इलायची का पाउडर, बर्फ के कुछ टुकड़े। रेसिपी: सबसे पहले आम को छीलकर उसके गूदे को टुकड़ों में काट लें, फिर इसे दूध, चीनी, इलायची के पाउडर और बर्फ के टुकड़ों के साथ मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें। जब यह अच्छे से पीस जाए तो इसे गिलास में डालकर परोसें।
#2
पपीते का शेक
सामग्री: एक कप कटा हुआ पपीता, डेढ़ कप दूध, एक बड़ी चम्मच चीनी, आधी छोटी चम्मच इलायची का पाउडर, बर्फ के कुछ टुकड़े। रेसिपी: सबसे पहले पपीते के टुकड़ों को मिक्सी में डालें और जब वह अच्छे से पीस जाए तो इसमें दूध, चीनी, इलायची के पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से मिक्सी चलाएं। जब यह अच्छे से पीस जाए तो इसे गिलास में डालकर परोसें।
#3
पुदीने का शेक
सामग्री: एक कप पानी, एक कप पुदीने के पत्ते, एक बड़ी चम्मच नींबू का रस, एक बड़ी चम्मच चीनी, बर्फ के कुछ टुकड़े। रेसिपी: सबसे पहले पानी को उबालें, फिर इसमें पुदीने के पत्ते डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में चीनी, नींबू के रस और बर्फ के टुकड़ों के साथ पीस लें। जब यह मिश्रण अच्छे से पीस जाए तो इसे गिलास में डालकर परोसें।
#4
खरबूजे का शेक
सामग्री: एक कप खरबूजे के टुकड़े, डेढ़ कप दूध, एक छोटी चम्मच शहद, एक छोटी चम्मच इलायची का पाउडर, बर्फ के कुछ टुकड़े। रेसिपी: सबसे पहले खरबूजे के टुकड़ों को मिक्सी में डालें और जब वह अच्छे से पीस जाए तो इसमें दूध, शहद, इलायची के पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से मिक्सी चलाएं। जब यह मिश्रण अच्छे से पीस जाए तो इसे गिलास में डालकर परोसें।
#5
खीरे का शेक
सामग्री: एक कप खीरे के टुकड़े, डेढ़ कप पानी, एक चुटकी काला नमक, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर, बर्फ के कुछ टुकड़े। रेसिपी: सबसे पहले खीरे के टुकड़ों को मिक्सी में डालें और जब वह अच्छे से पीस जाए तो इसमें पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से मिक्सी चलाएं। जब यह मिश्रण अच्छे से पीस जाए तो इसे गिलास में डालकर परोसें।