आमिर खान ने बेटे जुनैद को बताया लंबी रेस का घोड़ा, बोले- वो हार नहीं मानता
क्या है खबर?
आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य किरदार में हैं और इसके जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हालिया इंटरव्यू में, आमिर ने अपने बेटे को "लंबी रेस का घोड़ा" बताया और कहा कि वह आसानी से हार नहीं मानते हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका मानना है कि हर किसी को अपना रास्ता खुद से बनाना चाहिए।
तारीफ
आमिर खान ने अपने बेटे की तारीफ की
रेडियो सिटी इंडिया के साथ बातचीत में, आमिर ने कहा, "जुनैद ऐसा नहीं है, वो मुझे कभी कुछ करने नहीं देगा। वह एक स्वतंत्र लड़का है, बहुत मजबूत इरादों वाला है और आसानी से हार नहीं मानता है। वो लंबी दौड़ का घोड़ा है, जो मेरे बारे में भी बोला जाता था जब मैं पहले पहले आया था।" उन्होंने कहा कि जुनैद हर किरदार में पूरी ईमानदारी से डूब जाते हैं और पूरी तरह से किरदार में ढल जाते हैं।
कोशिश
किरदार में घुसने की पूरी कोशिश करते हैं जुनैद खान
अभिनेता ने कहा, "जुनैद ने 'एक दिन' में अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। हालांकि, यह कोई वीर किरदार नहीं है, लेकिन उन्होंने कभी इससे बाहर निकलने की कोशिश नहीं की।" बता दें, जुनैद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'महाराज' से की थी। दूसरी बार उन्हें 'लवयापा' में देखा गया। हालांकि, यह दोनों ही फिल्में दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रहीं। 1 मई को अभिनेता तीसरी फिल्म 'एक दिन' से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।