LOADING...
घर की महक को तरोताजा करने में मदद करेंगे घर पर बने ये 5 एयर फ्रेशनर्स
घर पर बने 5 एयर फ्रेशनर

घर की महक को तरोताजा करने में मदद करेंगे घर पर बने ये 5 एयर फ्रेशनर्स

लेखन सयाली
May 12, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

घर को साफ-सुथरा और ताजगी भरा रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके लिए वे महंगे-महंगे खुशबूदार उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि घर को महकाने के लिए महंगे उत्पादों की जरूरत नहीं होती। आप चाहें तो घर पर ही कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके कम समय में और कम कीमत में खुशबूदार स्प्रे बना सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 एयर फ्रेशनर्स की विधि बताते हैं।

#1

नींबू और बेकिंग सोडा का एयर फ्रेशनर

नींबू और बेकिंग सोडा का एयर फ्रेशनर घर की हवा को ताजगी देने के साथ-साथ घर के फर्नीचर को चमकाने में भी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक कप पानी और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल करें और छिड़कने से पहले हमेशा हिला लें।

#2

लैवेंडर और सिरके का एयर फ्रेशनर

लैवेंडर और सिरके का एयर फ्रेशनर घर की हवा को ताजगी देने के लिए बहुत कारगर हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक कप पानी और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच लैवेंडर का तेल और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं, जिससे खुशबू और भी बढ़ जाएगी। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका रोजाना इस्तेमाल करें।

Advertisement

#3

वनीला और बेकिंग सोडा का एयर फ्रेशनर

अगर आपको मीठी खुशबू पसंद आती है और आप वनीला के शौकीन हैं तो आपको इससे बना बेहतरीन एयर फ्रेशनर इस्तेमाल करके देखना चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक कप पानी और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इसमें आधा कप सफेद सिरका और एक बड़ा चम्मच वनीला अर्क मिला दें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका नियमित इस्तेमाल करें।

Advertisement

#4

पुदीना और सफेद सिरके का एयर फ्रेशनर

पुदीने और सफेद सिरके का एयर फ्रेशनर घर की हवा को ताजगी देने के साथ-साथ घर के फर्नीचर को चमकाने में भी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक कप पानी और एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इसमें 2 बड़ी चम्मच पुदीने का तेल और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल करें।

#5

दालचीनी का एयर फ्रेशनर

दालचीनी का एयर फ्रेशनर एक मसालेदार खुशबू प्रदान करेगा, जो घर के माहौल को बेहतर बनाने में भी खासा योगदान दे सकेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक कप पानी और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इसमें आधा कप सफेद सिरका और एक बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर भी मिला दें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल करें। ये सभी प्राकृतिक एयर फ्रेशनर आपके घर का कोना-कोना महका देंगे।

Advertisement